पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के आवास के सामने से छिनतई, अपराधी फरार

पूर्णिया : पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग स्थित पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के आवास के सामने से दो लाख की छीनतई कर अपराधी नौ दो ग्यारह हो गया। पीड़ित दिगेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि वह पेशे से शिक्षक है और वीवीआईटी में ज्वाइन डायरेक्टर के पद पर हैं। वीवीआईटी के चेयरमैन रमेश चंद्र मिश्रा के देहांत के बाद वह स्कूल से गुरुवार की देर शाम घर आ रहे थे।

आपको बता दें कि रास्ते में वह अपने निजी काम के लिए राजेंद्र पार्क स्थित एचडीएफसी बैंक से दो लाख कैश निकालकर अपनी कार से घर चल दिए। जब मैं अपने घर के पास पहुंचा और अपनी कार को साइड में लगाया और रुपए की थैली निकाल कर जैसे ही घर में प्रवेश कर रहा था कि तभी पल्सर बाइक सवार दो युवक अचानक आया और हाथ से रुपए से भरा बैग छीन कर भाग निकला। काफी हल्ला गुल्ला हुआ लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुका था।

वही दिरेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि दिनदहाड़े लूट हो जाना प्रशासन पर सवाल खड़ा होता है और वह भी पूर्व सांसद के गेट के सामने इस तरह की घटना काफी निंदनीय है। मैंने घटना की जानकारी तुरन्त सदर थाना को दी। सदर थाना अध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जहां पुलिस लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

यह भी पढ़े : इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे के अवसर पर निकाली गई जागरूकता रैली

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...