राशन डीलरों ने निकाला आक्रोश रैली

लोहरदगाः झारखंड के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ लोहरदगा जिले के भी राशन दुकानदार पहली जनवरी से दुकानों के शटर अनिश्चितकाल के लिए बंद कर अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मांगें पूरी नहीं करने पर राशन दुकानदारों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है।

वही आज फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के लोहरदगा जिला अध्यक्ष नबी उल हसन और महासचिव लाल धनंजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में राशन दुकानदारों ने अपनी मांगो का समर्थन करते हुए आक्रोश रैली निकाल कर जिला समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है।

राज्य सरकार ने उनके साथ छल और शोषण किया है

राशन दुकानदारों ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने उनके साथ छल और उनका शोषण किया है। लंबे अरसे से वह सरकार से मांग कर रहे हैं कि उन्हें 50 हजार रुपए मासिक आय की गारंटी या कमिशन देना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें- पत्थर तले दबकर मजदूर जख्मी

सभी दुकानदारों का पांच लाख रुपए के बीमा की गारंटी, अनुकंपा में उम्र सीमा की बाध्यता खत्म करने, पीएमजीकेएवाई योजना का बकाया कमीशन, खाली जूट बोरा का भुगतान, गोदाम में अनियमिता पर रोक और सही वजन के साथ अनाज दुकानदारों को उपलब्ध कराने की मांग पर कोई ठोस कार्रवाई सरकार ने नहीं किया। सिर्फ झूठा आश्वासन मिला।

सभी ने 1 जनवरी से अनिश्चितकालीन तालाबंदी राशन दुकानों किया है और सरकार जब तक मांग पूरा नहीं करती हैं राशन दुकानदार आंदोलन करते रहेंगे।

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...