गया पहुंचे RCP, 2025 विधानसभा की तैयारियों में जुटे

गया : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता आरसीपी सिंह लंबे समय से कार्यकर्ताओं से दूर रहने के बाद फिर से 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। इसी कड़ी में गया शहर के मिर्जा गालिब कॉलेज के समीप कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए उनके समर्थन में नारेबाजी की संवाद कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी बात रखें और कार्यकर्ताओं को गोलबंद किया।

हालांकि इस कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता और नेता गायब रहे। जिसको लेकर पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अलग-अलग जगह पर लोगों की अपनी अलग-अलग राय होती है लेकिन में अपने कार्यकर्ताओं से लंबे समय से मुलाकात नहीं किया था, जिसको लेकर हम जिलों में जा रहे हैं। वहीं पत्रकारों ने उनसे पूछा कि पूछा की विधानसभा चुनाव को लेकर आप अपनी नई पार्टी बना रहे हैं तो उन्होंने इस बात से इंकार किया। साथ उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

यह भी पढ़े : वजीरगंज : छात्र प्रिंस की हत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर निकाला गया कैंडल मार्च

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...