रांची यूनिवर्सिटी के 33 कॉलेजों में 4 वर्षीय यूजी कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 40 हजार सीटों पर मिलेगा दाखिला

रांची: रांची यूनिवर्सिटी (RU) के अंतर्गत आने वाले 33 अंगीभूत और एफिलिएटेड कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक (UG) कोर्सों में एडमिशन के लिए गुरुवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP) के तहत संचालित किए जा रहे हैं। इस बार यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में कुल लगभग 40 हजार सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया चलेगी।

रजिस्ट्रेशन चांसलर पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 19 जून निर्धारित की गई है। रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा के आदेशानुसार रजिस्ट्रार डॉ. गुरु चरण साहू ने एडमिशन से जुड़ी अधिसूचना जारी की है।

प्राथमिकता सीयूईटी स्कोर को
रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एडमिशन में सीयूईटी यूजी (CUET UG) स्कोर वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि 12वीं बोर्ड के अंकों के आधार पर भी प्रवेश लिया जा सकेगा।

सेलेक्शन लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि
पहली चयन सूची 23 जून को जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित छात्रों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 24 जून से 30 जून तक संबंधित कॉलेज में किया जाएगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा इंटर के नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन एक सप्ताह के भीतर उनके आने की संभावना है। ऐसे में JAC बोर्ड के छात्र भी समय रहते आवेदन कर सकेंगे।

सीटें बचीं तो फिर खुलेगा पोर्टल
यदि 23 जून के बाद भी कॉलेजों में सीटें खाली रहती हैं तो चांसलर पोर्टल को दोबारा खोलकर शेष सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

मास कम्युनिकेशन कोर्स के लिए अलग आवेदन प्रक्रिया
रांची यूनिवर्सिटी के मोरहाबादी स्थित स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन में तीन वर्षीय बीए ऑनर्स (मास कॉम) कोर्स में नामांकन के लिए 30 जून तक फॉर्म जमा किए जा सकते हैं। इस कोर्स में प्रवेश के लिए 12वीं या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं। परीक्षाफल की प्रतीक्षा कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

ऑफलाइन फॉर्म विभाग से 500 रुपये में प्राप्त किया जा सकता है, वहीं ऑनलाइन आवेदन यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.djmcru.org.in के माध्यम से किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए छात्र 7667030296 या 85399978825 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...