लेक गार्डन में मिथिला पंचांग सह कैलेंडर का विमोचन कार्यक्रम हुआ

रांची. झारखंड मिथिला मंच के द्वारा अरगोड़ा स्थित लेक गार्डन में मिथिला पंचांग सह कैलेंडर का विमोचन कार्यक्रम किया गया। इसका विमोचन कार्यक्रम के मुख्यातिथि रांची के विधायक और समाज के गणमान्य व्यक्ति द्वारा किया गया।

मिथिला पंचांग सह कैलेंडर का विमोचन

कार्यक्रम की शुरुआत मिथिला की लोकगायिका ज्योतिप्रिया द्वारा भगवती गीत ‘जय जय भैरवि ….’ से की गयी। सेवासदन के सहयोग से मंच के स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्लड डोनेशन का कैम्प लगाया गया। इसमें डॉ. अनिर्बन सन्याल और उनके सहयोगियों द्वारा 42 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया।

इस दौरान मिथिला की लोकगायिका ज्योतिप्रिया ने एक से बढ़कर एक मैथिली गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में समाज का लगभग 1200 लोग उपस्थित हुए। सभी ने कार्यक्रम के बाद मिथिला का प्रसिद्ध भोजन माछ-भात भोजन किया। अंत में सभी के बीच मिथिला पंचांग का वितरण मंच के स्वयंसेवक द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से अध्यक्ष आनंदशेखर झा, मनोज मिश्रा, संतोष झा, विनोदानंद झा, प्रभाष मिश्रा, सशिचन्द्र झा, सुनील झा, पवन झा, विनोद झा, पंकज चौधरी, आनन्द मोहन झा, सर्बजीत चौधरी, मनोहर झा, राहुल झा, जानकी प्रकोष्ठ की निशा झा, उषा पाठक, सबिता मिश्रा, प्रियंका प्रियदर्शी, अनुपमश्री, वर्षा मिश्रा, बिटटू दास, स्मिता झा, अवंतिका झा, चंदन झा के अलावा मंच के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...