रिलायंस फाउंडेशन की Skill Initiative से 1.8 लाख युवाओं को रोजगार, 3 लाख को मिला प्रशिक्षण

रिलायंस फाउंडेशन की स्किलिंग पहल से 3 लाख युवाओं को प्रशिक्षण और 1.8 लाख को रोजगार। मुंबई में 21वीं सदी कौशल सम्मेलन में हुई घोषणा।


 Skill Initiative : मुंबई में हुआ 21वीं सदी कौशल सम्मेलन

मुंबई: मुंबई में आयोजित 21वीं सदी कौशल सम्मेलन में रिलायंस फाउंडेशन ने अपनी स्किलिंग पहलों की बड़ी उपलब्धियों की जानकारी दी। फाउंडेशन अब तक 3 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दे चुका है, जबकि 1.8 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। सम्मेलन में सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, स्किलिंग विशेषज्ञों और युवाओं ने भाग लिया।
इस दौरान भविष्य की नौकरियों, बदलते कार्यक्षेत्र और युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में देशभर से चयनित 40 युवाओं को उनके सफल करियर के लिए सम्मानित भी किया गया।

  1. रिलायंस फाउंडेशन ने 3 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया

  2. 1.8 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया

  3. मुंबई में 21वीं सदी कौशल सम्मेलन का आयोजन

  4. देश के 28 राज्यों में चल रही है स्किलिंग पहल

  5. उद्योग की जरूरतों के अनुरूप युवाओं को बनाया जा रहा है रोजगार योग्य


 Skill Initiative: सरकारी और निजी साझेदारी पर जोर

महाराष्ट्र सरकार की व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशक माधवी सरदेशमुख ने कहा कि आज केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कौशल और काम करने की क्षमता ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए मजबूत कार्यबल तैयार करने में सरकारी और निजी क्षेत्र की साझेदारी निर्णायक भूमिका निभाती है।

 Skill Initiative: 28 राज्यों में युवाओं को मिल रहा लाभ

रिलायंस फाउंडेशन की स्किलिंग एवं रोजगार कार्यक्रम प्रमुख नूपुर बहल ने कहा कि जब युवाओं को सही कौशल और रोजगार के अवसर मिलते हैं, तभी देश प्रगति करता है। फाउंडेशन का प्रयास है कि प्रशिक्षण के साथ युवाओं को बेहतर और टिकाऊ करियर का मार्ग मिले।

एनएसडीसी के सीईओ अरुणकुमार पिल्लै ने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन के साथ साझेदारी में हजारों युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल मिला है, जिससे उन्हें रोजगार पाने में मदद मिली।
रिलायंस फाउंडेशन का स्किलिंग कार्यक्रम देश के 28 राज्यों में संचालित हो रहा है। इसके तहत खासतौर पर उन युवाओं को तैयार किया जाता है, जो शिक्षा, रोजगार या प्रशिक्षण से बाहर हैं। कार्यक्रम में संवाद कौशल, समस्या समाधान, टीमवर्क और नई तकनीकों से जुड़े प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel