रिलायंस इंडस्‍ट्रीज को 18540 करोड़ का शुद्ध मुनाफा, जियो-रिटेल ने बढ़ाई कमाई

Desk. रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने गुरुवार को अपने तिमाही रिजल्‍ट की घोषणा कर दी है। कंपनी ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल की तीसरी तिमाही में उसे 18,540 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। कंपनी के राजस्‍व में भी इस बार 25 हजार करोड़ रुपये का इजाफा दिख रहा है।

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज का बढ़ा शुद्ध मुनाफा

निजी क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड ने दिसंबर में समाप्‍त तीसरी तिमाही में बंपर मुनाफा कमाया। तेल एवं गैस से लेकर रिटेल व डिजिटल प्‍लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए कंपनी का कुल मुनाफा अक्‍टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 18,540 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 17,265 करोड़ रुपये रहा था।

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने गुरुवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 2.40 लाख करोड़ रुपये का राजस्‍व प्राप्‍त हुआ है, पिछले साल की समान तिमाही में यह 2.25 लाख करोड़ रुपये था। इस लिहाज से कंपनी का टैक्‍स पूर्व कुल मुनाफा 43,789 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 40,656 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का कुल मार्जिन इस साल बढ़कर 18.3 फीसदी हो गया है, जो पिछले साल की दिसंबर तिमाही में 18.1 फीसदी था।

रिलायंस जियो का मुनाफा 24 फीसदी बढ़ा

वहीं रिलायंस जियो के दिसंबर तिमाही के नतीजों का भी एलान हो गया है। गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार साल दर साल के आधार पर आय, मुनाफा, एबिटडा और ARPU में डबल डिजिट की ग्रोथ देखने को मिली है। तिमाही के दौरान मुनाफे में पिछले साल के मुकाबले 24 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। वहीं आय इस अवधि में करीब 16 फीसदी बढ़ी है। एबिटडा में भी डबल डिजिट की ग्रोथ रही है और आंकड़े पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी बढ़ गए हैं। पिछले साल के मुकाबले मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला है। साथ ही हर यूजर से होने वाली औसत आय यानि ARPU करीब 12 फीसदी बढ़ी हैं।

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...