Commercial Advertisment

रिलायंस इंडस्ट्री को पहली तिमाही में 16,011 करोड़ का मुनाफा

निवेशकों के हर शेयर पर 9 डिविडेंड देने का ऐलान

रांची: मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 16,011 करोड़ रुपये रहा है. पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 17,955 करोड़ रुपये था. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट थोड़ा घटकर 16,011 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 17,955 करोड़ रुपये था. इसके साथ ही कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए 9 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया है. कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 6 फीसदी कम होकर 18,258 करोड़ रुपये रहा था. वहीं कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू घटकर 2,31,132 करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,42,529 करोड़ रुपये था.

कितना रहा रिलायंस इंडस्ट्रीज का EBITDA

पहली तिमाही के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का एबिटडा (EBITDA) 38,093 करोड़ रुपये पर रहे हैं. पिछले साल की इसी तिमाही में एबिटडा 37,997 करोड़ रुपये था. वहीं मार्जिन पिछले साल के 17.3 फीसदी के मुकाबले 18.3 फीसदी पर पहुंच गया हैं.

रिलायंस का मजबूत ऑपरेशंस और वित्तीय प्रदर्शन

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा, ”इस तिमाही में रिलायंस का मजबूत ऑपरेंशंस और व्यावसायिक प्रदर्शन दिखाता है कि हमारे विभिन्न व्यवसायों में हम इंडस्ट्रियल और कंज्यूमर सेगमेंट की मांगों को पूरा करते हुए दमदार तरीके से आगे बढ़ रहे हैं. जियो के कई किफायती ऑफर हैं जिसके कारण उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. ये जियो के वित्तीय प्रदर्शन और डिजिटल सर्विसेज़ के व्यवसाय में नजर आ रहा है. जियो जिस तेजी से जियो ट्रू 5G की सेवाओं को देश भर तक पहुंचा रहा है, उससे देश का डिजिटल कायाकल्प अभूतपूर्व गति से हो रहा है. इंटरनेट सेवाओं को देश के हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए जियो ने जियोभारत फोन प्लैटफॉर्म लॉन्च किया है. इससे इंटरनेट टेक्नॉलोजी हर घर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.”

ऑयल टू केमिकल्स बिजनेस में जोरदार प्रदर्शन

सीएमडी ने कहा कि ”डिजिटल और न्यू कॉमर्स बिजनेस से कंज्यूमर्स की जरूरतें पूरी करते हुए रिलायंस रिटेल अपने किराना कारोबारियों को भी आगे बढ़ने में मदद कर रहा है. दुनिया में कठिन परिस्थितियों के बावजूद ऑयल टू केमिकल्स बिजनेस ने जोरदार प्रदर्शन किया है. इस तिमाही में एम जे फील्ड में उत्पादन से भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बल मिला है. आने वाले महीनों में KGD6 ब्लॉक में कुल उत्पादन बढ़कर 30 MMSCMD हो जाएगा.

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड बनने का काम तेजी से जारी

सीएमडी मुकेश अंबानी ने कहा, ”जियो से अलग होकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड बनने का काम भी तेजी से जारी है. मेरा विश्वास है कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज देश के हर नागरिक तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने का काम बखूबी कर सकता है.”

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...