रिपब्लिक डे पर रिलायंस जियो का बंपर ऑफर

नई दिल्लीः रिलायंस जियो अपने मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए रिपब्लिक डे ऑफर लेकर आया है। ऑफर के तहत 2999 रु का रिचार्ज करवाने पर ग्राहक को 3 हजार रु से अधिक के कूपन मिलेंगे। इन कूपन्स का इस्तेमाल शॉपिंग, ट्रैवलिंग और खाने पीने के बिल भरने में किया जा सकता है।

• 2999 रु के रिचार्ज पर 3 हजार से अधिक के कूपन जीतने का मौका
• ऑफर 31 जनवरी तक जारी रहेगा

जियो2 22Scope News

जैसे ही ग्राहक जियो का प्लान रिचार्ज करवाएगा उसको मिलने वाले कूपन तुरंत ही MyJio ऐप में दिखाई देने लगेंगे। ऑफर का फायदा केवल 31 जनवरी तक ही उठाया जा सकता है।

जानिये क्या है ऑफर

सबसे पहले बात शॉपिंग की, रिलायंस के AJIO ऐप से 2499 रुपये की न्यूनतम खराददारी पर ग्राहक को 500 रुपये की छूट मिलेगी। साथ ही टीरा से ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने पर ग्राहको को 30% का डिस्काउंट मिलेगा, जोकि अधिकतम 1000 रु तक हो सकता है। रिलायंस डिजिटल से कम से कम 5000 रु की खरीद पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी, रिलायंस डिजिटल पर अधिकतम छूट सीमा 10 हजार रु तक सीमित है।

ट्रैवलिंग पर भी मिलेगा ऑफर

इक्सिगो से हवाई टिकट बुक करने पर 1500 रुपये तक की छूट मिलेगी। 1 यात्री टिकट पर 500 रुपये, 2 यात्रियों पर 1000 रुपये और 3 यात्रियों पर 1500 रुपये की छूट निश्चित की गई है। खाने के शौकीन भी स्विगी ऐप से खाना बुक कर 125 रु तक की छूट ले सकते हैं। पर ऑर्डर कम से कम 299 रु का होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- जल्द मिलेगी राज्य को 1010 मेगावाट अतिरिक्त बिजली 

अधिक से अधिक कूपन जीतने के लिए ग्राहक अपने नंबर पर जितने चाहे उतने रिचार्ज कर सकता है। इस ऑफर के तहत जीते गए कूपन दूसरे जियो नंबर पर ट्रांसफर नहीं किए जा सकेंगे। हालाँकि, कूपन दोस्तों/परिवार के साथ साझा किए जा सकते हैं।

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...