डिजीटल डेस्क : वृंदावन में कल बुलाई गई धर्म संसद। अब मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि का मसला तूल पकड़ने लगा है। बुधवार को संत समाज ने पुष्टि की है कि कल गुरूवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि के लिए वृंदावन में इसी मुद्दे पर धर्म संसद का आयोजन होगा। वृंदावन में गुरूवार को होने वाला यह धर्म संसद काफी अहम माना जा रहा है।
इसमें श्री कृष्ण जन्मभूमि मसले के समाधान लिए विमर्श होना है। इसमें देश भर के साधु संत महंत महामंडलेश्वर और सनातनी एकत्रित होंगे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस धर्म संसद में कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने की रणनीति तय की जाएगी एवं गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के मुद्दे पर भी होगा गहन मंथन होगा। यह धर्म संसद श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा आयोजित की जा रही है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम शीर्ष भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी भी इस बारे में अलग-अलग समय पर बयान दे चुके हैं।