केरल और आंध्र प्रदेश ले जाए जा रहे आधा दर्जन बच्चों का धनबाद स्टेशन पर रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

धनबाद. धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म छह और सात पर आरपीएफ ने कार्रवाई की। आरपीएफ ने सीडब्ल्यूसी को सूचना देकर बिहार के गया और झारखंड के डुमका के तीन-तीन बच्चे को रेस्क्यू किया।

धनबाद स्टेशन पर रेस्क्यू बच्चों का रेस्क्यू

गया के बच्चों को राजमुंद्री (आंध्र प्रदेश), जबकि दुमका के बच्चों को केरल ले जाया जा रहा था। गया के बच्चों के मामले में कैलाश मांझी नामक ट्रेफिकर को गिरफ़्तार किया गया है। वहीं दुमका के बच्चों के मामले में विल्सन नामक कथित दलाल पर एक्शन लेने का निर्देश सीडब्ल्यूसी ने दिया है।

सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने कहा बिहार के गया के बच्चों को अंडा का ट्रे बनाने के काम में लगाया गया था, जबकि दुमका के बच्चों को केरल में सुपारी और नारियल की खेती में लगाया गया था। बच्चों ने बताया कि त्रिशुर का विल्सन प्रतिदिन प्रति बच्चा दो सौ रुपये वसूलते थे। बताया जा रहा है कि दोनों राज्यों में बड़ी तादाद में संथाल के बच्चे काम करते हैं।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Patna Flood Rescue Seminar: बिहार में बाढ़ से निपटने का मास्टर...

Patna Flood Rescue Seminar: सोमवार को बिहार रेजिमेंटल सेंटर में झारखंड और बिहार सब-एरिया की ओर से बाढ़ बचाव कार्यों पर एक सेमिनार और आधुनिक...

Bihar Holding Tax News: गरीबों पर टैक्स या अफवाह? होल्डिंग टैक्स...

Bihar Holding Tax News: बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन, विधान परिषद में गांवों में प्रस्तावित 'होल्डिंग टैक्स' को लेकर तीखी बहस...

Awarapan 2: आवारापन 2 का दूसरा गाना Review: सिर्फ इमरान हाशमी,...

Awarapan 2 रांची: आवारापन 2 का दूसरा गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा की तरह सामने आता है।...