Commercial Advertisment

धनबाद में नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत 6 मासूमों का हुआ रेस्क्यू, चार परिजनों के हवाले

धनबाद. आरपीएफ द्वारा नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत बच्चों का स्टेशन परिसर से रेस्क्यू किया जा रहा है। इसी क्रम में धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में भटक रहे 6 बच्चों को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति को सौंपा गया, जहां बच्चों के परिजनों से संपर्क कर उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। वहीं जिनके परिजन नहीं पहुंचे हैं, उन्हें आश्रय गृह में रखा जाएगा।

नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत 6 मासूमों का रेस्क्यू

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी एवं चाइल्ड लाइन के शिल्पी कुमारी ने बताया कि आरपीएफ द्वारा नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत भटके बच्चों का रेस्क्यू किया जा रहा है। इसी के तहत 6 बच्चों को सुपुर्द किया गया है। कोई बच्चा भीख मांग रहा था तो कोई स्टेशन परिसर में पानी का बोतल बेच रहा था। पांडर पाला के चार बच्चों को उनके परिजनों को सौंपा जा रहा है। वहीं दो बच्चे, जिसमें एक बरवाअड्डा और दूसरा रोहतास बिहार का है, उनके परिजनों का पता नहीं चल पाया है। इन दोनों बच्चों को अभी आश्रय गृह में रखा जाएगा।

बता दें कि, नन्हे मुन्ने बच्चों को बहला फुसलाकर स्टेशन परिसर में या तो भीख मंगवाई जाती हैं या फिर कुछ काम करवाए जाते हैं। वहीं कई बच्चे नशे का सेवन भी करने लगते हैं, जिसके तहत लगातार बाल कल्याण समिति, चाइल्डलाइन और रेलवे द्वारा अभियान भी चलाया जाता है। धनबाद स्टेशन से इसी क्रम में अभियान के दौरान बच्चों का रेस्क्यू किया जा रहा है, ताकि बच्चों को भटकाव की दिशा से अलग कर एक अच्छी खासी माहौल दिया जा सके।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Bihar Tallest Sardar Patel Statue: बिहार में स्थापित होगी सरदार पटेल...

Bihar Tallest Sardar Patel Statue, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा...

Chirag Paswan Birthday: जन्मदिन पर भावुक हुए चिराग पासवान, पिता रामविलास...

Chirag Paswan Birthday, पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपना जन्मदिन पटना में पार्टी नेताओं और...

Giridih Environment Awareness Campaign: गिरिडीह में बीएड प्रशिक्षुओं की अनूठी पहल,...

Giridih Environment Awareness Campaign: पर्यावरण संरक्षण और सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल को लेकर गिरिडीह के के.एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड प्रशिक्षुओं...