सहायक आचार्य नियुक्ति में आरक्षण विवाद: हाईकोर्ट ने 200 पद सुरक्षित रखने के आदेश को बरकरार रखा

रांची:  हाईकोर्ट ने सोमवार को सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली 2023 में किए गए संशोधन को लेकर दाखिल याचिका पर अहम फैसला सुनाया। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचन्द्र राव और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया के तहत 200 पदों को सुरक्षित रखने के पूर्व आदेश को यथावत रखने का निर्देश दिया।

याचिकाकर्ताओं की ओर से अदालत को अवगत कराया गया कि वर्ष 2023 की संशोधित नियमावली में संविदा पर कार्यरत ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (BRP) और क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (CRP) को आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया है। जबकि इससे पूर्व, वर्ष 2022 की नियमावली में शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षाकर्मियों को 50% आरक्षण का प्रावधान था।

याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा 2023 में बनाई गई नई नियमावली में केवल पारा शिक्षकों को ही सहायक आचार्य की नियुक्ति में 50% आरक्षण का लाभ देने का प्रावधान किया गया है, जबकि अन्य संविदाकर्मियों को इससे वंचित कर दिया गया है। इस निर्णय को चुनौती देते हुए बहादुर महतो समेत अन्य याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट में याचिका दायर की थी।

सुनवाई के बाद कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नियुक्तियों को लेकर विवाद के निपटारे तक 200 पद सुरक्षित रखे जाएंगे। यह आदेश राज्य में सहायक आचार्य की भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद में अहम माना जा रहा है।


Saffrn

Trending News

Ranchi Water Crisis 2026: रिकॉर्ड बारिश के बाद भी पानी की...

 रांची में रिकॉर्ड बारिश के बावजूद अप्रैल में पानी संकट गहराया। 17 वार्डों में टैंकर से सप्लाई, कई इलाकों में बोरवेल फेल।Ranchi Water Crisis...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Banka Road Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत,...

बांका के बेलहर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत, कई घायल। पुलिस जांच में जुटी, घायलों को...

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img