Railway Platform पर तड़पती रही छात्रा नहीं मिली मदद, चोरों के धक्के की वजह से चली गई जान…

भागलपुर: ट्रेनों में अक्सर चोरी की घटनाएँ सामने आती रहती है। ट्रेन में चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस भी लोगों को सचेत रहने की सलाह देती है लेकिन भागलपुर में चोरी से बचने की वजह से एक छात्रा की जान चली गई। मामला भागलपुर के सबौर रेलवे स्टेशन की है जहां एक चोरों ने एक छात्रा को पीछा करने के कारण ट्रेन से धक्का दे दिया। रेलवे स्टेशन के Railway Platform पर गिरी छात्रा दर्द से तड़पती रही और अंत में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार खगड़िया की रहने वाली छात्रा काजल गोहाटी के कामख्या मंदिर से पूजा कर गया कामख्या एक्सप्रेस से लौट रही थी।

सबौर स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही एक चोर उसका बैग लेकर कूद गया जिसके बाद काजल भी उसके पीछे गई लेकिन इस बीच चोर के एक दूसरे साथी ने उसे धक्का दे दिया जिससे वह प्लेटफ़ॉर्म पर गिर गई। गिरने की वजह से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई और तड़पती लगी। इस दौरान उसके पिता और बहन लोगों से मदद की भीख मांगते रहे लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। इस दौरान मृतिका छात्रा के परिजनों ने बताया कि वे लोग आरपीएफ से भी मदद मांगी लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला कि एंबुलेंस आ रही है। Railway Platform Railway Platform 

यह भी पढ़ें – भीषण गर्मी के बीच Sheikhpura में छाया धुंध, लोग हुए हैरान…

मृतिका की बहन ने बताया कि मैंने आरपीएफ के लोगों से हाथ जोड़ कर मदद मांगी, उन्हें किसी भी अस्पताल में ले जाने की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने नहीं सुनी। करीब एक घंटे तक प्लेटफ़ॉर्म पर तड़पती रही और अंत में उसकी जान चली गई। Railway Platform

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  UPSC ने जारी की सिविल सेवा परीक्षा परिणाम, टॉप 20 में 3 बिहार से

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

मुहर्रम पर कटिहार से निकला भाईचारे का पैगाम, मंदिरों के आगे...

कटिहार : मुहर्रम के मौके पर कटिहार ने पूरे देश को सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का एक मजबूत संदेश दिया। शहर में जैसे...

Lalan Singh Deoghar visit: देवघर में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का...

Lalan Singh Deoghar visit: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, जिन्हें ललन सिंह के नाम से भी जाना जाता है, ने शुक्रवार को झारखंड के प्रसिद्ध...

MP सुधाकर सिंह ने कहा- जलाशयों में पानी, फिर भी सूखी...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह ने बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जलाशयों में पानी, फिर भी...