पीएम मोदी के सलाहकार बने झारखंड कैडर से रिटायर्ड आइएएस अमित खरे

रांची : झारखंड कैडर के आईएएस रहे अमित खरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है. बता दें कि झारखंड में भी उन्होंने कई पदों पर दायित्व निभाया है. मंगलवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया गया. बता दें कि वे 30 सितंबर को उच्च शिक्षा सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अमित खरे इसके पूर्व मानव संसाधन व सूचना प्रसारण सचिव भी रहे हैं. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने खरे को पीएम मोदी का सलाहकार नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. पीएमओ में उनकी संविदा नियुक्ति भारत सरकार के सचिव की रैंक और स्कैल पर की गई है. वह दो वर्ष तक इस पद पर रहेंगे.

बता दें कि देशभर में चर्चित चारा घोटाले को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमित खरे ने उजागर किया था.

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...