Advertisement
Advertisement

CHAPRA में चुनावी रंजिश में गोलीबारी के बाद इंटरनेट सेवा बंद, राजद विधायक ने…

छपरा: चुनावी रंजिश – सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के दौरान रिविलगंज के भिखारी चौक स्थित बूथ पर राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के जाने के बाद भारी बवाल मच गया। अब उसी बवाल को लेकर मंगलवार की सुबह गोलीबारी की गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना भिखारी ठाकुर चौक की है जहां मंगलवार की सुबह गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तेलपा निवासी नागेंद्र राय का पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई जबकि घायल गुड्डू राय और मनोज राय के रूप में की गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर केंद्रीय बल को तैनात किया गया है।

चुनावी रंजिश –

सारण के आयुक्त एम सरवणन और पुलिस उप महानिरीक्षक विकास वैभव सहित जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। वहीं घटना की सूचना के बाद घायलों से मिलने पूर्व मंत्री एवं मढ़ौरा के राजद विधायक जितेंद्र राय सदर अस्पताल पहुंचे। मामले में पूर्व मंत्री जितेंद्र राय ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि मतदान के दिन भाजपा कार्यकर्ता राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के सामने भी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं मंगलवार की सुबह चाय पीने गए युवकों पर फायरिंग की गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक बार फिर राजद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई जिसके बाद फायरिंग हुई।

मामले में दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद जिले के एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। फ़िलहाल जिला में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। चुनावी रंजिश चुनावी रंजिश चुनावी रंजिश

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- MUZAFFARPUR में पुलिसकर्मी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक को किया क्षतिग्रस्त

CHAPRA CHAPRA CHAPRA CHAPRA

CHAPRA

Commercial Advertisment

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...

 GPS Tracking System: हजारीबाग में 80 लाख की शराब लूट और...

हजारीबाग के चौपारण में 80 लाख की शराब लूट और ट्रक चालक की संदिग्ध हत्या पर झारखंड शराब व्यापारी संघ ने चिंता जताई। GPS...