RJD MLA के बिगड़े बोल, महिला अधिकारी के बारे में कहा….

किशनगंज: किशनगंज में एक महिला अंचलाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। मामले में महिला अंचलाधिकारी ने पुलिस में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। मामला यहीं खत्म नहीं होता है बल्कि अंचलाधिकारी के आरोप के बाद अब राजद विधायक ने भी अधिकारी के विरुद्ध विवादित बयान दिया है। मामला किशनगंज के दिघलबैंक का है। बताया जा रहा है कि दिघलबैंक के तुलसिया पंचायत में अंचलाधिकारी को अवैध खनन की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंच कर उन्होंने एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

इसी दौरान वहां स्थानीय मुखिया मोहम्मद जैद अजीज पहुंच कर जब्त ट्रैक्टर को छोड़ने का दबाव बनाया और उसकी बात नहीं मानने पर उसने अपने समर्थकों के साथ दुर्व्यवहार किया। मामले में महिला अंचलाधिकारी ने दिघलबैंक थाना में आवेदन देकर मुखिया पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

वहीं मामले में आरोपी मुखिया के बचाव में ठाकुरगंज विधानसभा के राजद विधायक सउद असरार उतरे और उन्होंने अंचलाधिकारी के बारे में एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमने आज तक अंचलाधिकारी को दुपट्टा ओढ़ते हुए नहीं देखा। वे तो दुपट्टा ओढती ही नहीं हैं फिर वे घटना के दिन जानबूझ कर दुपट्टा लेकर चली गई थी।

राजद विधायक यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि मैंने अंचलाधिकारी को डांटा भी था कि यहां जो आप चाहती हैं वह नहीं होगा बल्कि यहां के लोगों के अनुसार होगा। राजद विधायक के इस बयान के सामने आने के बाद अब यह एक राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। ठाकुरगंज के पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने राजद विधायक के इस बयान की घोर निंदा करते हुए विधायक को बीमार मानसिकता बताते हुए, इस्तीफा की मांग की।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- BJP में शामिल हुए यूट्यूबर मनीष, नड्डा ने दिलायी सदस्यता

RJD MLA RJD MLA RJD MLA

RJD MLA

JSSC Teacher Merit List: संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कमीशन को...

 झारखंड स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा की संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट जेएसएससी ने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को सौंप दी। 4 अक्टूबर से रोज सुनवाई...

Pitru Paksha 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। 15 दिनों तक श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान होंगे। 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ पितृपक्ष समाप्त...

JSCA Stadium: भारत-वेस्टइंडीज T20 में सिर्फ 3800 पास, VIP और संस्थाओं...

रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच होगा। इस बार करीब 3800 कॉम्प्लिमेंट्री पास बांटने की तैयारी है।JSCA Stadium रांची:...