Advertisement
Advertisement

RJD के लोग शामिल हैं शराब कारोबार में, नीरज बबलू ने गिरिराज सिंह का किया समर्थन कहा…

RJD

पटना: बिहार में जहरीली शराब से मौत मामला राजनीति का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। विपक्ष राज्य सरकार पर लगातार हमलावर है और राज्य सरकार पर शराब माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष के नेता भी विपक्ष और खास कर RJD पर शराब माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं और अलग अलग आंकड़े पेश कर राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं।

तेजस्वी यादव के आरोपों पर भाजपा के नेता एवं मंत्री नीरज कुमार बबलू ने बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब तेजस्वी यादव सत्ता में थे तो शराबबंदी बहुत अच्छी होती थी लेकिन वही अब खराब हो गयी। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि जब तेजस्वी यादव सत्ता में थे और छपरा में ही जहरीली शराब से लोगों की मौत हुई थी तब उनके मुंह में दही क्यों जम गया था। उन्होंने राजद पर भी शराब माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि राजद राज्य के सभी शराब माफियाओं को संरक्षण देती है।

राजद के लोग भी शराब कारोबार में संलिप्त हैं। इसके साथ ही नीरज कुमार बबलू ने शराब पीने वाले लोगों से भी अपील की कि बिहार में शराबबंदी है, कृपया शराब न पियें। शराब के नाम पर माफिया जहरीली शराब का कारोबार करते हैं जिससे जान माल का नुकसान भी होता है।

गिरिराज की यात्रा को बताया गर्व की बात

मंत्री नीरज कुमार बबलू ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर कहा कि यह तो गर्व की बात है कि वे हिन्दुओं में जागरूकता फ़ैलाने के लिए यात्रा पर निकले हैं। हम गिरिराज सिंह को बधाई देते हैं और मैंने उन्हें आमंत्रित भी किया है कि आप अपनी यात्रा के दौरान हमारे क्षेत्र सुपौल के छातापुर में आएं, हम भी आपकी यात्रा में साथ चलेंगे। उन्हें जहां भी जरूरत होगी हम उनके साथ रहेंगे। यह यात्रा बेहतर है और यह पूरे हिन्दू समाज को जागृत करेगा। आज की पीढ़ी के लिए यह यात्रा अत्यावश्यक है।

बिहार में नीतीश का सुशासन है

मंत्री नीरज बबलू ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव की गिरफ्तारी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बिहार में जो भी गलत करेगा वह बच नहीं पायेगा। वह चाहे सरकार के अंदर का ही आदमी क्यों न हो, गलत करने पर कार्रवाई होना निश्चित है। यही एनडीए का सुशासन है जहां अपना पराया नहीं देखा जाता है और हर गलत करने वाले पर कार्रवाई की जाती है।

यह भी पढ़ें-  पहले Liquor की बिक्री बढ़वाई अब शराबबंदी का कर रहे ढोंग, तेजस्वी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये एक बार फिर…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

RJD RJD RJD RJD RJD RJD

RJD

Commercial Advertisment

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...