Advertisment

बिहार में Paper Leak में होता है राजद के लोगों का हाथ, तेजस्वी के धरना में समर्थन पर…

पटना: बिहार में यूं तो राजनीति हमेशा ही जोरों पर रहती है लेकिन इन दिनों बीपीएससी परीक्षा का मामला भी राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। बीते 13 दिसंबर को राज्य के 912 परीक्षा केन्द्रों पर बीपीएससी ने 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा ली थी जिसमें राजधानी पटना में स्थित बापू परीक्षा परिसर में अभ्यर्थियों ने जम कर हंगामा किया और उत्पात मचाया था। इसके बाद बीपीएससी ने बापू परीक्षा केंद्र पर परीक्षा रद्द कर चार जनवरी को दुबारा परीक्षा लेने की घोषणा की है।

बीपीएससी के एक केंद्र की परीक्षा रद्द करने के बाद से बीपीएससी अभ्यर्थी पूरी परीक्षा रद्द कर दुबारा परीक्षा आयोजित करवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस मांग को लेकर कई अभ्यर्थी अनीसाबाद के धरनास्थल पर पिछले चार दिनों से धरना पर बैठे हैं और मांग कर रहे हैं कि बीपीएससी पूरी परीक्षा रद्द कर दुबारा परीक्षा ले। अभ्यर्थियों का आरोप है बीपीएससी की परीक्षा में पेपर लीक हुआ था। अभ्यर्थियों के धरना को राजद अपना समर्थन दे रही है।

एक तरफ राजद नेता आलोक मेहता अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे भी थे और हर तरह से समर्थन का वादा किया था तो दूसरी तरफ बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने धरना कर रहे अभ्यर्थियों से वीडियो कॉल पर बात की थी और खुद भी धरनास्थल पर आने का आश्वासन दिया था। अब इसके बाद एनडीए तेजस्वी यादव पर हमलावर है।

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में सभी परीक्षा के पेपर लीक में राजद के लोगों की संलिप्तता है। वे लोग बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते रहे हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने राज्य में अराजकता फैलाई और राज्य से छात्रों को पलायन करने पर विवश किया। पेपर लीक में भी राजद के लोगों का हाथ रहता है। वे अपने पीएस प्रीतम पर कोई जवाब क्यों नहीं देते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Mobile से किसान अब लेंगे कृषि पैदावार और सुरक्षा की जानकारी

Paper Leak Paper Leak Paper Leak Paper Leak
Paper Leak

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...