RJD ने नीतीश को दिया ऑफर, ‘चाहिए विशेष का राज्य का दर्जा तो…’

पटना: बिहार को विशेष राज्य की दर्जा देने में केन्द्र सरकार की तरफ से इनकार कर देने से महागठबंधन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टार्गेट पर ले लिया है। महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार केन्द्र की NDA सरकार गिरायें और INDIA के साथ केन्द्र में सरकार बनाएं, INDIA सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देगी।

बताते चलें कि बिहार में बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र चल रहा है और इसी बीच लोकसभा के सदन में सोमवार को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिये जाने के स्पष्ट निर्णय पर बिहार की विपक्षी पार्टियां विधानसभा सदन और सदन के बाहर लगातार हंगामा कर रही है। इसी क्रम में दूसरे दिन चल रहीं विधानसभा की कार्यवाही के बीच हंगामे के कारण बिहार विधान सभा अध्यक्ष को दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित करना पड़ी।

फिर 2 बजे से शुरु होने वाली कार्यवाही का विपक्ष ने वहिष्कार कर दिया। महागठबंधन के सभी दल सदन से बाहर निकलने के बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को NDA छोड़कर INDIA गठबंधन में शामिल होने और केन्द्र में सरकार बनाने का खुला संदेश दे डाला।

यह भी पढ़ें-  Special State Status पर विपक्ष के हं`गामे पर सीएम नीतीश ने चलाया तीर

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

RJD RJD RJD

RJD

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...