Wednesday, July 2, 2025

Latest News

Related Posts

मुजफ्फरपुर में सिक्कों से तौले गए RJD प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा पर लगाया धोखा करने का आरोप…

मुजफ्फरपुर: RJD के नव निर्वाचित बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। मुजफ्फरपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री सह RJD विधायक इसराइल मंसूरी ने राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को चांदी का मुकुट पहना कर और सिक्कों से तौल कर स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए RJD प्रदेश अध्यक्ष ने एनडीए सरकार को आड़े हाथ लेते हुए हुए बिहार में मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर सवाल उठाया।

यह भी पढ़ें – सनातन महाकुंभ में आने का निमंत्रण देने नौबतपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री

RJD प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने यह पुनरीक्षण कार्य का निर्णय लिया है जिसका राजद पूरी तरह से विरोध करती है। इस दौरान उन्होंने बिहार में अफसरशाही और भ्रष्टाचार बढ़ने की बात करते हुए कहा कि इस वजह से राज्य की जनता में काफी आक्रोश है। आज बिहार में मतदाता पुनरीक्षण कार्य के बहाने गरीब मतदाताओं का मतदान का अधिकार छिना जा रहा है। अगर गरीब मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हट जायेगा तो इसका फायदा एनडीए को मिलेगा। सरकार ने इसके लिए जो मापदंड रखा है गरीब तबके के लोग वह पूरा नहीं कर पाएंगे। भाजपा समेत एनडीए की सरकार गरीब लोगों के साथ एक बार फिर धोखा कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  डॉक्टर के तप, त्याग और अटल संकल्प अतुलनीय, डॉक्टर्स डे पर किये गए सम्मानित…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर में सिक्कों से तौले गए RJD प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा पर लगाया धोखा करने का आरोप...

Loading Live TV...

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...