हाथरस घटना पर RJD ने BJP पर साधा निशाना, कहा…

पटना: उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा हुआ है जिसमें करीब 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद सभी तरफ से घटना को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की जा रही है। वहीं अब विपक्षी पार्टियों ने राजनीति भी शुरू कर दी है। हाथरस हादसा के बाद राजद ने भाजपा पर बड़ा हमला किया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में राजद ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सत्संग में मची भगदड़ में अब 122 से अधिक जानें जा चुकी है।

परिजनों की शिकायत है कि दुर्घटना में प्रशासन की भारी लापरवाही देखी गई। स्थानीय अस्पतालों में उन्हें कोई सुविधा नहीं मिली। भाजपा अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए धार्मिक भावनाएं तो खूब भड़काती है, पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधा या उनकी सुरक्षा की भाजपाइयों को कण भर भी चिंता नहीं होती है। अस्पतालों में सुधार की उनसे अपेक्षा करना ही व्यर्थ है। बस मंदिरों पर राजनीति कर के राजनीतिक रोटी सेंकना है।

यह भी पढ़ें- Bihar में भी अपराधियों के खिलाफ लागू होगा यूपी मॉडल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा…

https://youtube.com/22scope

RJD

RJD

Bihar Marigold Farming Subsidy: गेंदा फूल की खेती से कमाई का...

Bihar Marigold Farming Subsidy: बिहार में गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यान निदेशालय ने गेंदा...

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...