BPSC अभ्यर्थियों को लेकर RJD का सरकार पर निशाना, कहा- हमारे नेता छात्रों का करते हैं चिंता

पटना : राजद के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता की। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) अभ्यर्थियों को लेकर राजद ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर शक्ति यादव कहा कि जब छात्रों का आंदोलन छह व सात दिन से जारी था तो उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। मगर जैसे ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छात्रों से वीडियो कॉल उन लोगों के आंदोलन में अपना समर्थन दिया और उन लोगों की हालत जाने की कोशिश की।

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव पटना पहुंचते ही गर्दनीबाग धरनास्थल पर जाकर बीपीएससी छात्रों से मिले। तब कहीं जाकर बाकी राजनीतिक पार्टियों को छात्रों का आंदोलन दिखाई दिया। बिहार में इस समय शीतलहरी चल रही है।‌ सरकार इस कड़ाके की ठंड में छात्रों को गर्दनीबाग धरनास्थल पर छोड़ दिया। ये सरकार पेपर लीक रहित नहीं पेपर लीक सहित है।

यह भी देखें :

शक्ति यादव ने बीपीएससी को लेकर कहा कि जब हमारी सरकार बिहार में 17 महीने तक थी तब किसी भी तरह की कोई परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ।‌ जैसे ही हमारी सरकार 17 महीने बाद हटती है वैसे ही फिर से एक बार पेपर लीक शुरू हो जाता है। वहीं प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए कहा कि हमलोग का तो लगातार बीपीएससी अभ्यर्थियों का नैतिक समर्थन हैं लेकिन सत्ता प्रतिष्ठान को इसको लेकर बेचैनी थी। बीजेपी ने अपने बेबी प्रोडक्ट को सामने करके आंदोलन को कमजोर करने का काम किया।

यह भी पढ़े : BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में राजभवन मार्च करने निकले विपक्ष के नेता, पुलिस की भारी तैनाती

महीप राज की रिपोर्ट

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...