Patna Sahib में राजद कार्यकर्ता बनायेंगे दो लाख सदस्य, की बैठक

पटना: राजधानी पटना के पटना सिटी में राजद ने सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश महासचिव सह पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने की तथा संचालन राजद के वरिष्ठ नेता मो जावेद ने की। कार्यक्रम में पटना महानगर अध्यक्ष महताब आलम एवं पूर्व विधान पार्षद सह प्रभारी आजाद गांधी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं और वार्ड अध्यक्षों को घड़ी दे कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं और वार्ड अध्यक्षों को सदस्यता रसीद भी दी गई और उन्हें अधिक से अधिक लोगों को राजद की सदस्यता दिलवाने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान पटना महानगर अध्यक्ष महताब आलम ने कहा कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के राजद नेता और  कार्यकर्ताओं ने मिल कर दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पूर्व में भी पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस बार भी उम्मीद करता हूं कि राजद कार्यकर्ता पटना साहिब में उस लक्ष्य से भी अधिक सदस्य बनायेगे।

बैठक को प्रदेश महासचिव प्रदीप मेहता, विनोद यादव, प्रोफेसर इकबाल अहमद, सलमान अख्तर, शिव मेहता, अजीत सिंह कुशवाहा, शैलेश यादव, दिनेश पासवान, उमेश पंडित, साबिर अली, मुन्ना जायसवाल, संतोष मेहता, कृष्ण कुमार यादव, मोहम्मद कलाम, हिदायत अहमद, बबलू राम, शकुंतला प्रजापति, संगीता यादव, मुन्ना खान, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद पिंकू, महेश महतो, प्रिंस यादव, अख्तर अली, रणधीर यादव, बबलू जायसवाल, असगर अली, जयंती यादव, मनोहर मेहता, दीपक चौधरी, संजय यादव, रामजी सहनी, मो बाबर, मो मुख्तार, मो शोएब ने भी संबोधित किया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   Nitish Kumar की वजह से तेजस्वी को मिल गया मौका, ललन सिंह ने कहा अब ‘बटेर के हाथ में नहीं जाने देंगे बिहार’

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट
Patna Sahib Patna Sahib Patna Sahib

Patna Sahib

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...