तेलमच्चो में सड़क हादसा: दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत

दुर्घटना में गाड़ी में लदे गाय और बछड़े की भी हुई मौत

बाघमारा (धनबाद) : तेलमच्चो में सड़क हादसा- बाघमारा धनबाद रांची मुख्य मार्ग में तेलमोचो ब्रिज के

पास भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये.

बताया जाता है कि अज्ञात वाहन ने एक पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वैन के परखच्चे उड़ गए.

accident1 22Scope News

तेलमच्चो में सड़क हादसा: वैन चालक की मौके पर हुई मौत

स्थानीय लोगों के अनुसार वैन में चार लोग सवार थे और एक गाय और बछड़े को ले जाया जा रहा था. इस हादसे में वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गयी और तीन लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है.

accident12 22Scope News

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर ग्राम रक्षा दल का चेकपोस्ट है. उन्होंने बताया कि जोरदार आवाज सुनकर वे लोग घटनास्थल पर आये और गाड़ी में फंसे लोगों निकाल कर अस्पताल भेजा. सूचना पाकर महुदा पुलिस भी मौके पर पहुंची और एनएचएआई की मदद से सड़क को खाली करवाकर आवागमन दुरुस्त करवाया.

तेलमच्चो में सड़क हादसा: हादसे की ये है वजह

दरअसल ये फोरलेन सड़क है और एनएचएआई ने एक पुल को महीनों से बंद कर रखा है. जिस कारण सभी गाड़ियों को एक ही लेन से गुजरना पड़ता है. जिस कारण ठीक इसी जगह पर अब तक कई घटनाएं हो चुकी हैं. जिससे कई मौतें हो चुकी हैं. इस दुर्घटना में गाड़ी में लदे गाय और बछड़े की भी मौत हो गई है.

रिपोर्ट: सूरजदेव मांझी

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...

Jamtara News: घर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में...

Jamtara News: जामताड़ा ज़िले के नारायणपुर पुलिस स्टेशन इलाके में मंगलवार को एक दुखद सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। गोविंदपुर-साहिबगंज...

Jharkhand Teacher Appointment: 8 साल इंतजार, फिर मिला नियुक्ति पत्र… लेकिन...

Jharkhand Teacher Appointment: झारखंड में 1042 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। नियुक्ति प्रक्रिया में देरी की...