दिव्यांग कार चालक ने एक महिला को रौंदा,10 फीट तक घसीटा

रांचीः मोरहाबादी मैदान में तेज रफ्तार से आ रही कार ने एक वृद्ध महिला को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक दिव्यांग कार चला रहा था और उसने वृद्ध महिला को टक्कर मारी. जब वृद्ध महिला कार के नीचे फंस गई. तब उसने लगभग 10 फीट तक उस घायल महिला को कार से घसीटा. लोगों के रोकने के बावजूद कार नहीं रोकी जा रही थी. 10 फीट घसीटी जाने की वजह से महिला को गंभीर चोटें लगी है.

कार के नीचे दबी घायल महिला को स्थानीय लोगों ने बचाने के लिए कार को उठाकर किनारे किया। फिर इलाज के लिए महिला को रिम्स भेजा गया है। इस घटना के बाद बरियातू पुलिस ने दिव्यांग कर चालक को अपने हिरासत में लिया है। वहीं घायल महिला की इलाज के लिए रिम्स भेजा है। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है।

रिपोर्टः कमल कुमार

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...