Road Construction Department के वर्ष 2024-25 की कार्य योजना अंतिम चरण में : विजय सिन्हा

पथ निर्माण विभाग के वर्ष 2024-25 की कार्य योजना अंतिम चरण में। जनप्रतिनिधियों से प्राप्त अनुशंसा के आधार पर कार्य योजना होगी तैयार। जन प्रतिनिधियों से प्राप्त अनुशंसा के आलोक में होगा राशि का आकलन: विजय सिन्हा

पटना: उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री के समक्ष पथ निर्माण विभाग के सचिव डॉ संदीप कुमार आर पुड्कलकटी, विशेष सचिव शीर्षत कपिल अशोक एवं विभागीय पदाधिकारियों ने जन प्रतिनिधियों से प्राप्त अनुशंसा के आलोक में वार्षिक कार्य योजना 2024-25 पर प्रस्तुतिकरण दिया। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि जन प्रतिनिधियों से प्राप्त अनुशंसाओं की समीक्षा कर निर्माण हेतु राशि आकलित करने का निदेश बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को दिया। सभी प्राप्त अनुशंसाओं के आलोक में राशि आकलित कर योजनाओं की स्वीकृति हेतु अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार राज्य में सड़क आधारभूत संरचना के विकास के लिए दृढ़संकल्पित है एवं लगातार नये योजनाओं पर कार्य कर रही है। राज्य के सड़क नेटवर्क को राष्ट्रीय मानक के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इस हेतु वार्षिक कार्य योजना में योजनाओं का चयन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि एक सप्ताह के अन्दर वार्षिक कार्य योजना 2024-25 को अंतिम रूप दे दिया जाय ताकि योजनाओं की स्वीकृति हेतु शीघ्र कार्रवाई प्रारंभ की जा सके।

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि योजनाओं के चयन के पश्चात् अनुमानित लागत के आधार पर राशि की उपलब्धता के संबंध में कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि राज्य में आमजनों के लिए सुगम यातायात उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी आवश्यक कार्य किये जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए बाढ़ प्रभावित जिलों में क्षतिग्रस्त पथ एवं पुलों की मरम्मति का कार्य युद्ध स्तर पर करने निदेश पदाधिकारियों को दिया गया है।

यह भी पढ़ें-  जहरीली शराब मामले Nitish Tejashwi पर जम कर हमला किया पप्पू यादव ने, गिरिराज सिंह पर भी भड़के…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Road Construction Department Road Construction Department Road Construction Department Road Construction Department

Road Construction Department

Saffrn

Trending News

Bihar Cabinet Decision: तीन नए Path से बदलेगी कनेक्टिविटी, सोनपुर-बक्सर-गया में...

 बिहार कैबिनेट ने सोनपुर, बक्सर और गया में तीन नए पथ निर्माण को मंजूरी दी, बेहतर कनेक्टिविटी और यातायात सुविधा मिलेगीBihar Cabinet Decision पटना...

Jharkhand Treasury Fraud पर सख्ती, Contract Computer Operators को Financial Work...

 झारखंड में ट्रेजरी से अवैध निकासी के बाद मुख्य सचिव ने संविदा कंप्यूटर ऑपरेटरों को वित्तीय कार्यों से दूर रखने का निर्देश दियाJharkhand Treasury...

Saranda Operation में घिरा 1 करोड़ का इनामी नक्सली, सुरक्षा बलों...

 चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी, 1 करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा घेरे में होने का दावाSaranda Operation रांची:...

Fake Caste Certificate: रिम्स Ranchi में MHA छात्रा का नामांकन रद्द,...

 रिम्स रांची ने एमएचए छात्रा का नामांकन रद्द किया, फर्जी जाति प्रमाण पत्र और दुष्कर्म साजिश के आरोप में कार्रवाईFake Caste Certificate रांची: Rajendra...

JAC 10 Result के बाद इंटर Admission में बढ़ी प्रतिस्पर्धा, कटऑफ...

जैक 10वीं रिजल्ट के बाद इंटर कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, बेहतर रिजल्ट से बढ़ी प्रतिस्पर्धा, कटऑफ 80% तक जा सकती हैJAC 10 Result...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img