Advertisment

Dacoity in Ranchi: राजधानी के नगड़ी में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Ranchi: राजधानी के नगड़ी थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज डकैती की घटना सामने आई है। अपराधियों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बांध दिया और लूटपाट की। यह वारदात रात करीब दो से ढाई बजे के बीच अंजाम दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घर में घुसकर किया हमला, कई घायल:

जानकारी के अनुसार हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसते ही परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। विरोध करने पर अपराधियों ने बेरहमी से मारपीट की, जिससे परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

5–6 लाख नकद और जेवरात लेकर फरार:

अपराधियों ने घर से करीब 5 से 6 लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात लूट लिए और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने तत्काल नगड़ी थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की छापेमारी:

सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के इलाकों में छापेमारी अभियान तेज कर दिया है और फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

इलाके में दहशत, सुरक्षा को लेकर लोग परेशान:

इस घटना के बाद नगड़ी और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग काफी सहमे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

रिपोर्टः सौरव सिंह

 

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...