रोहतास: रोज कमाने खाने वाले मजदूर को आया 14 करोड़ का नोटिस

आयकर विभाग ने 5 दिन में मांगा जवाब

रोहतास : रोज कमाने खाने- जिले के इस घटना को सुनकर आप भी चौक जायेंगे.

यहां एक मजदूर इनकम टैक्स के नोटिस को लेकर परेशान है.

आयकर विभाग ने इस मजदूर को आयकर रिटर्न नहीं भरने का दोषी पाया है.

मामला सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया.

रोज कमाने खाने: 14 करोड़ का आयकर रिटर्न देख परिजनों के फूले हाथ पांव

जानकारी के मुताबिक मनोज यादव नामक एक युवक जो पेशे से मजदूर हैं. जो कि दिल्ली-हरियाणा में मजदूरी करने जाता रहता है. दो दिन पहले उसके घर पर इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची और नोटिस थमा दिया, जिसे देखकर सब सन्न रह गए. नोटिस में लिखा था कि उसके नाम पर कई कंपनियां चल रही हैं. जिस पर लगभग 14 करोड़ रुपये का आयकर रिटर्न बकाया है. अगर उसे जमा नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी. जिसके बाद मजदूर मनोज और उसके परिजनों का हाथ पांव फूलने लगा.

majdoor1 22Scope News

मनोज के परिजन भी परेशान

मनोज का कहना है कि दिल्ली और हरियाणा में जब वह काम के सिलसिले में जाता है, तो उसका आधार कार्ड और पैन कार्ड ठेकेदारों द्वारा ले लिया जाता है. मनोज ने आशंका जताई है कि उन्हीं लोगों द्वारा कुछ गड़बड़ी की गई है. मजदूर मनोज यादव को समझ में भी नहीं आ रहा है कि यह सब क्या है. ये सब माजरा देख मनोज के परिजन भी परेशान हैं.

रोज कमाने खाने : कैसे आया करोड़ों का नोटिस ?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक मजदूर के नाम पर करोड़ों का इनकम टैक्स कैसे आया. किसी ने मनोज यादव के आधार कार्ड एवं पैन कार्ड का मिस-यूज किया है. फिलहाल नोटिस मिलने के बाद मनोज और उसके परिजन परेशान हैं. उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि उन्हें क्या करना चाहिए.

घर वालों का कहना है कि मनोज यादव साल में आठ महीना पंजाब हरियाणा और दिल्ली में मजदूरी कर 10 से 15 हजार का महीना कमाता है. पिछले कई सालों से वह ऐसे ही काम कर रहा है. गांव में धान की कटनी और रोपनी के समय मजदूरी करने गांव चला आता है. सवाल है कि एक मजदूर को करोड़ों रुपये के आयकर रिटर्न करने का नोटिस कैसे आ गया?

रिपोर्ट: दयानंद तिवारी

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Anant Ambani Govardhan Parikrama: गोवर्धन परिक्रमा के बाद अनंत अंबानी का...

Anant Ambani Govardhan Parikrama: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने शुक्रवार रात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गिरिराज महाराज की...

Deoghar Foundation Day Celebration: देवघर में शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर...

Deoghar Foundation Day Celebration: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन पर देवघर के सूचना भवन सभागार में सम्मान एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का...

Deoghar BJP Padyatra: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ...

Deoghar BJP Padyatra: झारखंड के देवघर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा...