बेंगाबाद: भूमाफियाओं ने आदिवासियों पर की फायरिंग, क्षेत्र में हड़कंप

बेंगाबाद (गिरिडीह) : भूमाफियाओं ने आदिवासियों- जिले के प्रखंड में जबरन जमीन कब्जा करने के लिए आए भूमाफिया के समर्थकों ने आदिवासियों पर फायरिंग कर दी. जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है.

भूमाफियाओं ने आदिवासियों: आदिवासी समाज ने निर्माण कार्य को रोका

मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के एनएच किनारे सोनवाडीह मैदान की है. जहां घेराबंदी के लिए गिरीडीह के एक भूमाफिया करीब दो सौ समथकों के साथ आ धमके और कार्य करना शुरू कर दिया. जिसकी भनक लगते ही सोनवाडीह गांव से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला और पुरुष नगाड़ा लेकर पहुंच गए और कार्य को रोक दिया. पल भर में ही माहौल तनावपूर्ण हो गया.

bengabad1 22Scope News

पुलिस के जाने के बाद फिर चालू किया कार्य

जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची और कार्य को रोक दिया. लेकिन जैसे ही पुलिस वहां से निकली वैसे भूमाफिया के समथकों ने फिर से कार्य चालू करा दिया. इसके बाद आदिवासी समाज भड़क गए और महिला पुरुष ने तीर धनुष के साथ सोनवाडीह मैदान में जमा हो गए. इसके बाद बात बढ़ गई.

bengabad12 22Scope News

भूमाफियाओं ने आदिवासियों: फायरिंग के जवाब में चलने लगे तीर-धनुष

भूमाफिया के समथकों में आये एक युवक ने खुलेआम पिस्टल तान दिया औऱ फायरिंग करना शुरू कर दी. एक-एक कर चार राउंड फायरिंग की. आदिवासी समाज के लोग भी तीर धनुष के साथ डट गए और विरोध में दनादन तीर धनुष चलाने लगे. माहौल तनावपूर्ण हो गया.

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई- थाना प्रभारी

जानकारी मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश पासवान, थाना प्रभारी शशि सिंह दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे. पुलिस को देख माफिया के समर्थक व मजदूर बाइक व ऑटो से भाग खड़े हुए. माहौल को शांत कराते हुए कुछ को हिरासत में लिया. इधर थाना प्रभारी शशि सिंह ने कहा कि तत्काल माहौल को शांत कराया गया है. दोनों पक्ष के लोगों से कागजात की मांग की गई है. पिस्टल लहराने व चलाने वाले की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: चांद

Bihar Cooperation Minister: धान खरीद और गोदाम निर्माण पर सख्ती, अधिकारियों...

Bihar Cooperation Minister: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मगध और कोसी प्रमंडल के जिलों में विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा...

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...