Advertisment

रुपौली उपचुनाव : नीरज ने कहा- हम हारे, इस करते हैं स्वीकार, होगी समीक्षा

पटना : पूर्णिया जिला के रुपौली विधानसभा में हुए उपचुनाव पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने आज पार्टी कार्यालय में अपना पक्ष रखा। पार्टी की तरफ से पूर्व मंत्री व जदयू के एमएलसी नीरज कुमार और जदयू प्रवक्ता अंजुम आरा ने मीडिया को संबोधित किया। नीरज कुमार ने कहा कि रुपौली उपचुनाव हम हार गए, इसे स्वीकार करते हैं इसकी समीक्षा होगी।

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि अतिपिछड़ा और गांगोटा समाज का अपमान किया गया। लेकिन सवाल राजद को लेकर है। रुपौली उपचुनाव में एमवाई समीकरण खत्म हो गया। मुसलमानों ने राजद उम्मीदवार को वोट नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राजद ने अतिपिछड़ा वर्ग का केवल इस्तेमाल किया। बीमा भारती को जानबूझकर चुनाव हराया गया। गांगोटा समुदाय को धोखा दिया गया।

जदयू नेता ने कहा कि तबियत कैसा है, राजनीति में कालिया तीसरे नंबर की पार्टी हो गई। बेटी के चुनाव प्रचार के वक्त लालू प्रसाद की तबियत ठीक हो गई। लेकिन बीमा भारती के चुनाव प्रचार में नहीं गए। गांगोटा समुदाय को अबतक केवल एक बार राजद ने चुनाव में मौका दिया। सहयोगी पार्टी को भी धोखा दिया। रुपौली में सीपीआई लड़ना चाहती थी लेकिन उनको टिकट नहीं दिया गया।

यह भी पढ़े : JDU नेता नीरज कुमार ने राजद पर बोला हमला, कहा ‘जेल जाने की करें चिंता’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...