RJD के पूर्व विधायक पर पटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, रेप के आरोप मामले में…

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पटना हाई कोर्ट ने RJD के पूर्व विधायक को रेप के आरोप से बरी कर दिया है। पटना हाई कोर्ट ने RJD के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव को रेप के आरोप मिली उम्र कैद की सजा को पलट दिया है और उन्हें बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष पीड़िता के आरोप साबित करने में विफल रहा इसलिए आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया जा रहा है।

बता दें कि नवादा से RJD के विधायक रहे राजबल्लभ यादव पर एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा था। आरोप लगने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद वह 2016 से अब तक लगातार जेल में बंद थे। इस मामले में उन्हें जिला कोर्ट ने दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में सजा के विरुद्ध अपील दायर की थी।

यह भी पढ़ें – CM ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश…

RJD के पूर्व विधायक को रेप के आरोप से बरी :

हाई कोर्ट में लगातार सुनवाई हुई और अब अदालत ने उन्हें संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया है। बता दें कि वर्ष 2016 में 6 फरवरी को एक नाबालिग ने आरोप लगाया था कि जन्मदिन पार्टी के बहाने उसे बोलेरो से गिरियक स्थित एक घर ले जाया गया और वहां उसके दुष्कर्म की गई। पीड़िता ने बयान दिया था कि घटना के बाद एक महिला को उसने आरोपी से तीस हजार रुपये लेते देखा था।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  ऋतुराज सिन्हा का तेजस्वी यादव पर तंज, कहा- कोई ज्ञान नहीं, केवल फैला रहे हैं अफवाह…

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...