राजधानी Patna में खुलेआम होता है गेसिंग का धंधा, पुलिस…

पटना: राजधानी Patna के सालिमपुर अहरा इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने लाटरी टिकट, गेसिंग के कूपन, 25 मोबाइल, डाक्यूमेंट्स, धारदार हथियार और करीब 16 हजार रूपये बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि करते हुए टाउन डीएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि सालिमपुर अहारा के गली नंबर दो में अवैध गेसिंग अड्डे की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें – Nitish जायेंगे लालू यादव के साथ…., राजद ने कहा ‘बिहार में दोहराया जाएगा एकनाथ शिंदे मॉडल’

सूचना के आधार पर Patna के गांधी मैदान थाना की पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त छापेमारी की और 40 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने बैनर, कैलकुलेटर और नकद 16371 रूपये बरामद किया है। मामले में गांधी मैदान थाना में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। टाउन डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार 40 लोगों में से 29 को जेल भेज दिया गया है जबकि 11 लोगों को मेडिकल के आधार पर थाना से ही बेल दे दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस गेसिंग के धंधे से जुड़े तार को खंगालने में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   विविध सांस्कृतिक रंगों से सजा Patna, संगीत और नृत्य के मंच पर बिहार बना देश की संस्कृति का संगम

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...