Russia Ukraine War : मौत का मंजर देख यूक्रेन से लौटी निधि, आज भी डराती है यादें

Russia Ukraine War : मौत का मंजर देख यूक्रेन से लौटी निधि, आज भी डराती है यादें

कटिहार : Russia Ukraine War : मौत का मंजर देख यूक्रेन से लौटी निधि, आज भी डराती है यादें- यूक्रेन के

खारकीव से मेडिकल छात्रा निधि झा अपने घर लौट आयी हैं.

लेकिन मेडिकल छात्रा के आंखों में अब भी उस दहशत का मंजर है.

जिसे याद कर कर वह सिहर उठती हैं. मगर इन सबके बीच आगे अब

उसे अपने डॉक्टर बनने के सपना को पूरा होने की अलग ही डर सता रहा है.

जहां देखो युद्ध का खौफनाक मंजर है. इमारतें धराशायी हो चुकी हैं.

मेडिकल छात्रा ने बताया कि सड़कों, इमारतों पर बमबारी और मिसाइल हमलों के निशान हैं. खारकीव में हम और हमारे साथी जान जोखिम में डालकर पोलैंड बॉर्डर पहुंचे. उन्होंने कहा कि अपने वतन से अच्छी जगह दुनिया में कहीं नहीं है. न जाने कितने छात्र-छात्राएं अभी भी वहां फंसे हुए हैं. भगवान उनकी हिफाजत करे, बस यही कामना है. युद्ध की आग में जलते यूक्रेन से सकुशल अपने घर लौटे कटिहार के छात्रा ने रोंगटे खड़े कर देने वाले कुछ ऐसे ही अनुभव साझा किए.

ट्रेन में खड़े होकर पोलैंड बॉर्डर तक पहुँची थी निधि

निधि कहती हैं कि जीवन के वह 19 घंटा जिसमें वह मौत का मंजर का सामना करते हुए ट्रेन में खड़े होकर पोलैंड बॉर्डर तक पहुंची थीं. वह उसे कभी नहीं भूल पाएंगे. हालांकि निधि कहती हैं कि पोलैंड बॉर्डर में आने के बाद भारत सरकार के मंत्री वीके सिंह उन लोगों का साथ मिलकर उनका हौसला बढ़ाया. उन्होंने आगे की सफर से जुड़े तमाम व्यवस्था करते हुए आगे की मेडिकल की पढ़ाई अगर यूक्रेन में संभव नहीं होता है तो यूरोपियन कंट्री में ही पूरा करवाने का आश्वासन दिए हैं.

राजद के वरिष्ठ नेता ने की मुलाकात

ऐसे में घर लौट आई निधि और उनके परिजन उनके डॉक्टर बनने के सपनों को पूरा करने के लिए भारत सरकार से सहयोग करने के साथ-साथ भारत में ही ऐसी व्यवस्था विकसित करने की मांग कर रहे हैं. जिसके सहारे बगैर डोनेशन के देश के बच्चे देश में ही डॉक्टर बनकर देश की सेवा कर सके. वहीं निधि से मिलने आये राजद के वरिष्ठ नेता समरेंद्र कुणाल ने देश में चल रहे मेडिकल पढ़ाई की लचर व्यवस्था पर सरकार पर जमकर बरसे.

रिपोर्ट: श्याम

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...