सदर अस्पताल के डॉक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत

सिमडेगा : सिमडेगा सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर एसएन साहू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना रविवार की रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार डॉ. एसएन साहू स्विफ्ट डिजायर कार से गुमला से सिमडेगा सदर अस्पताल आ रहे थे. इसी क्रम में जामटोली के पास स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना में डॉक्टर एसएन साहू की दर्दनाक मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक डॉक्टर एसएन साहू की मौत हो चुकी थी. कोलेबिरा पुलिस ने डॉक्टर एसएन साहू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इस दर्दनाक घटना से पूरे सिमडेगा अस्पताल परिसर में शोक की लहर दौड़ है. हर कोई इस घटना को सुनकर स्तब्ध हैं. डॉ. साहू नाइट ड्यूटी करने के लिए अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से सिमडेगा सदर अस्पताल आ रहे थे, इसी क्रम में कोलेबिरा थाना इलाके के जामटोली मुख्य पथ पर यह घटना हुई.

रिपोर्ट : रविकांत

Jharkhand Panchayat Election: चुनाव से पहले 658 करोड़ अटके, 2.50 करोड़...

 झारखंड में पंचायत चुनाव से करीब छह माह पहले 658 करोड़ रुपये की राशि गाइडलाइन के अभाव में अटकी है। 4,423 पंचायतों के 2.50...

India vs West Indies T20: रांची में मैच से पहले टिकट...

 रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत वेस्टइंडीज टी-20 मैच होगा। टिकट बिक्री शुरू, कालाबाजारी रोकने और सुरक्षा के लिए खास इंतजाम...

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 अक्टूबर तक बारिश...

 झारखंड में मॉनसून की विदाई के बाद फिर मौसम बदलेगा। 5 से 7 अक्टूबर तक बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे तक तेज...