10 घंटों से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में परिजन परेशान, डॉक्टर पर मनमानी का आरोप

रिपोर्टः अफरोज आलम/ न्यूज 22स्कोप

समस्तीपुर: जिले में सदर अस्पताल की व्यवस्था को लेकर आए दिन सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इसकी व्यवस्था में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव की है। जहां देर शाम खेलने के दौरान पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस और परिजन के द्वारा शव को बीती रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। लेकिन सदर अस्पताल में डॉक्टर की मनमानी के कारण पिछले 10 घंटों से परिजन पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं।

पोस्टमार्टम में आ रही परेशीनी

डॉक्टर पर मनमानी का आरोप

परिजन का कहना है कि रात 9 बजे वह शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे थे। उस वक्त ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने यह कहकर पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया कि रात को पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं है। सुबह 7 बजे उस डॉक्टर ने यह कहकर पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। उसे इसकी कोई जानकारी नहीं है। सुबह 8 बजे की शिफ्ट में पहुंचे डॉक्टर ने यह कह कर पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया कि यह पिछले डॉक्टर की जिम्मेदारी थी। वंही इस मामले में सदर अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर मामले की लीपापोती कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दे रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि सूबे के सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने का दावा करने वाली सरकार आखिर कब तक समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था को सुधार पाती है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Sahibganj MDMA Drug Seizure: उधवा दियारा में नशे का कारोबार! पुलिस...

Sahibganj MDMA Drug Seizure: झारखंड के साहिबगंज जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार...

Bihar New Education Policy 2027: अब रटकर पास होने का दौर...

Bihar New Education Policy 2027, पटना: बिहार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य में मार्च 2027...

Bihar PACS Incentive Scheme 2026: आपका पैक्स भी पा सकता है...

Bihar PACS Incentive Scheme 2026, पटना: बिहार में प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के बेहतर कामकाज को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री...