सहनी ने कहा- मुख्यमंत्री नीतीश का राजनीति में समय समाप्त

पटना : अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और युवा नेता सीवान निवासी नीतिश द्वेदी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज विकासशील इंसान पार्टी (VIP) में शामिल हो गए। पटना में आयोजित मिलन समारोह में वीआईपी के संस्थापक और ‘सन ऑफ मल्लाह’ मुकेश सहनी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। युवा नेता और महराजगंज लोकसभा क्षेत्र के रहने वाले नीतिश द्वेदी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाने के बाद बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि नीतिश द्वेदी युवा नेता हैं और इनकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर हैं। ये अपने संगठन को लेकर पूरे देश में घूमते रहे हैं। मुझे खुशी है कि अब उनके व्यक्तित्व और ज्ञान का लाभ वीआईपी को मिलेगा।

द्वेदी का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि ये अब बिहार में रहकर समाजसेवा और राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने उनके समर्थकों को भरोसा देते हुए कहा कि नीतिश द्वेदी को सीवान, गोपालगंज और छपरा में पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नीतिश द्वेदी और उनके समर्थकों के पार्टी में आने से पार्टी और मजबूत होगी। मिलन समारोह के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए एक प्रश्न के उत्तर में सहनी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की पहचान उसकी जाति होती है और सभी को अपने समाज के हक, अधिकार की लड़ाई लड़ने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता गरीब, पीड़ित, पिछड़ा और कमजोर वर्ग के उत्थान की लड़ाई लड़ने को है। वीआईपी पार्टी सभी जाति और धर्म के लोगों की पार्टी है और सभी जाति, धर्म के लोगों को इस पार्टी में हिस्सेदारी मिलेगी।

सहनी ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजनीति में समय समाप्त हो गया है। अब उन्हें ‘ हैप्पी इनडिंग ‘ कर हमलोगों को उतराधिकारी घोषित कर देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो अगले चुनाव में जनता उन्हें हटा देगी। पार्टी का दामन थामने के बाद नीतीश द्वेदी ने कहा कि आज ऐतिहासिक महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि वीआईपी की नीतियों से आकर्षित होकर समाजसेवा के लिए राजनीति में आया हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो भी दायित्व दिया जाएगा उसका वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। इस मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष बीके सिंह, संजीव मिश्रा, चंद्रदेव बिंद, राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति, सकलदेव बिंद, अर्जुन सहनी, विवेक कुशवाहा और सुनीता सहनी उपस्थित रहे।

यह भी देखें :

MLC चुनाव के रिजल्ट पर सहनी का तंज, कहा- JDU का समय हो चुका है खत्म

कल यानी मंगलवार को बिहार विधान परिषद के चुनाव का रिजल्ट आया था। इस पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने तंज कसा है उन्होंने कहा कि जदयू चौथे स्थान पर आ गई है। जदयू का समय खत्म हो चुका है। नीतीश कुमार संन्यास लेकर हम लोगों की सोंपे। लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार के नयन सेंकने के बयान पर कहा कि कुछ सोच समझकर लालू यादव ने कहा होगा। सीएम ममता बनर्जी को लेकर भी जो लालू यादव ने बोला है वह बहुत अनुभव वाले व्यक्ति हैं।

यह भी पढ़े : Agniveer योजना नहीं है सही, मुकेश सहनी ने कहा ‘इस सरकार को बदलने की जरूरत…’

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Roopi Soren Last Rites: आज नेमरा में होगा रूपी सोरेन का...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार गुरुवार को नेमरा में होगा। सुबह 9 बजे तक मोरहाबादी आवास पर...

JPSC JSSC CGL Exam: झारखंड हाईकोर्ट ने पूछा, CID जांच अधूरी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC और JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले पर सरकार से सवाल किया। कोर्ट ने 2500 सफल अभ्यर्थियों के साथ...

Patna Lucknow Flight: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान पर...

 पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की उड़ान 6E925 करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। विमान...