दिलीप कुमार की 100वीं वर्षगांठ पर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन, पोस्टर देख भावुक हुईं सायरा बानो

मुंबई : बॉलीवुड की लेजेंडरी एक्टर दिलीप कुमार की 100वीं वर्षगांठ को काफी अलग अंदाज में मनाया गया.

इस ख़ास मौके पर दिलीप कुमार की बेस्ट फिल्मों को पीवीआर में लगाया गया.

जहां उनके करीबी और उनके मित्र इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए.

पीवीआर में दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया.

इस दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में उनकी पत्नी सायरा बानो भी शामिल हुईं.

फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम को Dilip Kumar Hero of Heroes का टाइटल दिया.

saiyra bano123 22Scope News

दिलीप कुमार: पोस्टर छूकर सायरा बानो की आखें हुईं नम

जैसे ही सायरा बानो ने दिलीप कुमार का पोस्टर देखा वो भावुक हो गईं. इस दौरान सायरा बानो उन्हें कितना याद करती हैं इसे साफ़ तौर पर देखा जा सकता था. सायरा बानो पीछे पोस्टर की तरफ मुडती हैं फिर बड़े प्यार से दिलीप कुमार के पोस्टर को छू रही थीं. ऐसा लग रहा था कि मानो वो पोस्टर छूकर ही उन्हें महसूस कर लेना चाहती हैं. उनकी आखें भी नाम हो जाती हैं और थोड़ी देर बाद वो खुद को संभाल कर कार्यक्रम में आगे बढती हैं.

saiyra bano1 22Scope News

कार्यक्रम में फरीदा जलाल, वहीदा रहमान और आशा पारेख भी आईं नजर

इस खास मौके पर सायरा बानो के अलावा फरीदा जलाल, वहीदा रहमान और आशा पारेख भी नजर आईं. सभी ने इस ख़ास मौके पर दीप प्रज्वलित किया. सभी बारी बारी से दीप जलाते हुए नजर आए. वहीं मीडिया से बात करते हुए सायरा बनो ने बताया कि वो आज भी दिलीप को को महसूस करती हैं. उन्होंने के कहा कि वो कहीं नहीं गए हैं. वो हमारे बीच हैं. वो बस थोड़ी देर के लिए आराम कर रहे हैं. मुझे उस दिन का इंतजार हैं जब मैं भी उनके पास आराम करने जाउंगी और फिर हम दोनों एक साथ जागेंगे. इन पूरी बातों से साफ़ जाहिर होता है कि सायरा बानो दिलीप कुमार से कितना प्यार करती हैं. अभिनेता दिलीप कुमार का निधन साल 2021 में हुआ. वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...