सैलून संचालक को गोली मारकर हत्या

मधुबनी : बेखौफ अपराधियों ने मधुबनी में सैलून संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना अंधाराठाढी थाना क्षेत्र के जमौला गांव की है। मृतक जमैला बाजार में सैलून चलता था। मृतक की पहचान जमैला बाजार के बीरेंद्र ठाकुर के रूप में किया गया। मृतक रोज शाम की तरह आज भी सैलून बंद कर देर शाम में घर जा रहा था। उसी दौरान चौर में सुनसान जगह पर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।

मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पीठ में किसी ने गोली मर दी। वहीं सदर हॉस्पिटल के चिकित्सक रवि प्रकाश ने बताया कि मृतक के पीठ में दो सुराख देखा गया है। जिससे उसकी गोली मारकर हत्या प्रतीत हो रही है। शव का पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का पता चलेगा।

अमर कुमार कर्ण की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

DAV Sariya Chess Competition: गिरिडीह में शतरंज का महाकुंभ! डीएवी सरिया...

DAV Sariya Chess Competition:  बुधवार को सरिया के श्री रामकृष्ण डीएवी पब्लिक स्कूल में बड़े उत्साह के साथ क्लस्टर-स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन किया...

चेसी गांव में दर्दनाक हादसा, आहर में डूबने से 2 सगे...

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेसी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में दो नाबालिग सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों...

JPSC CID Raid News: JPSC में परीक्षा घोटाले की जांच तेज,...

JPSC CID Raid News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। मंगलवार को...