एक दिवसीय धरना में बोले सम्राट चौधरी- सीएम नीतीश ने किया विश्वासघात

बिहार के 38 जिलों में भाजपा ने दिया धरना

मुंगेर : भाजपा के द्वारा जनादेश से विश्वासघात को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया.

किला परिसर स्थित शहीद स्मारक के समीप धरना में शामिल हुए पूर्व पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने

कहा कि बिहार के 38 जिलों में आज धरना दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने विश्वासघात किया है.

बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर 2020 में वोट लेकर जिस तरह से महागठबंधन में चले गए.

इसका हम लोग घोर निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि धरना के माध्यम से बिहार की जनता को सचेत करने आया हूं.

यह लोग महा ठग हैं. ऐसे व्यक्ति से बचें.

8वीं बार नीतीश कुमार बने मुख्यमंत्री

एनडीए से निकलने के एक रोज़ बाद बुधवार (10 अगस्त, 2022) को जेडी(यू) के नीतीश कुमार 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए.

राजधानी पटना स्थित राजभवन में उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली. वह पहली बार साल 2000 में मुख्यमंत्री बने थे.

विधायकों की संख्या बहुमत से कम होने के बावजूद उन्होंने तीन मार्च, 2000 को पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में

शपथ ली थी और सात दिनों तक मुख्यमंत्री बने रहे. चूंकि, न तो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और न ही

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधानसभा में आधे रास्ते को पार कर सका, इसलिए नीतीश ने 10 मार्च,

2000 को विधानसभा में विश्वास मत होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था.

2005 में नीतीश कुमार ने दूसरी बार बिहार के सीएम के रूप में शपथ ली थी, जब उनकी पार्टी ने 88 सीटें जीतीं

और उसकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 55 सीटें जीतीं. झारखंड के गठन के कारण 243

सदस्यीय सदन में सरकार 122 के बहुमत के निशान के माध्यम से रवाना हुई.

उन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया.

एक दिवसीय धरना – भाजपा ने आज तक किसी को नहीं दिया धोखा- सुशील मोदी

भाजपा के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पटना में बुधवार को

शपथ ग्रहण से ऐन पहले कहा- भाजपा ने आज तक किसी को धोखा नहीं दिया है. हमने नीतीश को एक बार

नहीं पांच बार बिहार का मुख्यमंत्री बनाया. 17 साल का हमारा संबंध था, लेकिन आपने दोनों बार एक झटके में तोड़ दिया.

कहा जा रहा है कि जेडीयू को तोड़ने की कोशिश की जा रही है. शिवसेना का उदाहरण दिया जा रहा है.

शिवसेना हमारा सहयोगी दल थोड़ी था, वो वहां सत्ताधारी दल था. हमने सहयोगी दल रहते हुए किसी पार्टी को नहीं तोड़ा.

आपको हम तोड़ भी देते तो सरकार कैसे बनती.

रिपोर्ट: अमृतेश सिन्हा

बिहार को मिला नया महाधिवक्ता, बनाए गए एसडी संजय

पटना : बिहार को नया महाधिवक्ता मिल गया है। सीनियर एडवोकेट सत्यदर्शी संजय (एसडी संजय) को यह जिम्मेदारी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली...

राज्यसभा चुनाव में सबसे खास बना जयराम महतो का वोट, आखिर...

रांची: गुरुवार को झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुई वोटिंग में सभी 81 विधायकों ने अपने वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल किया।...

राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले से पिकअप...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास...