सुल्तानगंज : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के दिलगौरी वार्ड-12 के रहने वाले मोहम्मद अमानुल्लाह अंसारी के पुत्र मोहम्मद सनाउल्लाह अंसारी ने असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर में सफलता हासिल किया है। 2023 बैच में 84वां रैंक लाया है। बातचीत के दौरान सनाउल्लाह अंसारी बताया कि सुल्तानगंज शहर के कृष्णानंद सूर्यमल हाईस्कूल में मैट्रिक की परीक्षा प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंटर टीएनबी काॅलेज से किया और बीए इग्नु से किया। इसके बाद आईएस की तैयारी के लिए दिल्ली चला गया। सात से आठ घंटे तक सेल्फ एसटीडी किया। पिता रिटायर्ड वकील हैं. हम कुल चार भाई और एक बहन है। जिसमें हम सबसे छोटे भाई है। विधायक डॉ. प्रो. ललित नारायण मंडल ने घर पहुंच कर बधाई दी।
यह भी पढ़े : Sultanganj पहुंचे मंत्री नीरज बबलू, कहा- इस जगह का नाम हो अजगैबीनाथ धाम
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
श्ववेताबंर झा की रिपोर्ट







