RSS पर नीतीश कुमार को संजय जायसवाल की चुनौती

Patna– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को फासीवादी बताने के नीतीश कुमार के बयान पर बीजेपी भड़क गई है…पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इसको लेकर पलटवार करते हुए सीधे-सीधे नीतीश कुमार को चुनौती दे डाली है….अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में संजय जयसवाल ने जयप्रकाश नारायण के एक बयान को उद्धृत किया है..इसके मुताबिक उन्होने कहा था कि ’’अगर आरएसएस फासीवादी संगठन है तो जेपी भी फासीवादी है’’…

हिम्मत है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जेपी के बयान को गलत बताएं

जेपी के इस बयान की याद दिलाते हुए संजय जयसवाल ने संजय जयसवाल ने लिखा है कि यदि नीतीश कुमार में हिम्मत हो तो वो कहें कि ये जेपी के बयान नहीं है… बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है जिसमें चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार दस लाख नौकरी देने के तेजस्वी यादव के बयान का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं…

1970 का है नीतीश कुमार के दिमाग का रिकार्ड प्लेयर

Sanjay jaysawal 22Scope News

इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए संजय जयसवाल ने नीतीश कुमार की तुलना 1970 के दशक के रिकॉर्ड प्लेयर से की है…जिसमें एक तरफ एक गाना और दूसरी तरफ दूसरा गाना रिकॉर्ड रहता है…

उन्होंने लिखा है कि इसमे एक साथ जय संतोषी मां फिल्म का गाना है

और दूसरी तरफ लैला मजनू का..नीतीश कुमार जी के दिमाग का रिकॉर्ड प्लेयर भी ऐसा ही है…

जब चाहता है उलट कर रिकॉर्ड बजाने लगता है…

संजय जायसवाल ने लिखा है कि नीतीश कुमार समझते हैं

कि बिहार की जनता भोली-भाली और नादान है…

और वो जब चाहें पलटी मारकर उल्टा रिकॉर्ड चला सकते हैं…

नागालैंड में 11 अक्टूबर को जेपी जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में

नीतीश कुमार ने आरएसएस को फासीवादी संगठन बताते हुए गंभीर आरोप लगाए थे.

तालिबान ही नहीं किसी भी संगठन से संघ की तुलना नहीं की जा सकती- सह प्रांतीय कार्यवाह राकेश लाल

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...