पूर्व विधायक अनंत सिंह पर संजय जायसवाल का गंभीर आरोप

मतदाताओं को धमकी दे रहे प्रत्याशी समर्थक- संजय जायसवाल

पटना : मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने

गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उपचुनाव में मतदाताओं को प्रत्याशी के

समर्थक धमकी दे रहे हैं. मोकामा क्षेत्र में अपराधी तबके के लोग हैं जो

वहां के व्यवसायियों को डरा धमका रहे हैं और लूटपाट कर रहे हैं.

व्यवसायियों को दी जा रही धमकी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए महागठबंधन के प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाताओं को वोट देने के लिए अपराधियों के द्वारा व्यवसायियों को धमकी दी जा रही है. बिहार में यह खेल पुलिस प्रशासन की मिलीभगत के साथ हो रहा है. इसके खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत कर ज्ञापन दिया है और कार्रवाई की मांग की है.

प्रत्याशी मोहन प्रसाद पर अपराधिक मामले छुपाने का आरोप

प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने महागठबंधन के गोपालगंज विधानसभा सीट के उपचुनाव के प्रत्याशी मोहन प्रसाद पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मोहन प्रसाद ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में अपने ऊपर शराब से जुड़े हुए मामले को छुपाकर जानकारी दी है. मोहन प्रसाद के खिलाफ बीजेपी 1 नवंबर को हाई कोर्ट में याचिका दायर करेगी. उन्होंने कहा कि प्रत्याशी मोहन प्रसाद ने चुनाव आयोग से अपने ऊपर लगे अपराधिक मामले के छुपाने का काम किया है. इस पर उनका नामांकन रद्द करने की मांग की है.

चिराग पासवान दोनों सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार

संजय जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दोनों उपचुनाव सीट पर जीत हासिल करेगी. एनडीए गठबंधन के जो साथी हैं वे मोकामा और गोपालगंज में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. चिराग पासवान भी गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने के लिए जाएंगे. बता दें कि दोनों सीटों पर तीन नंवबर को चुनाव होना है, ऐसे में एनडीए और महागठबंधन के नेता चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...