संजय झा ने कहा- गन्ना किसानों के साथ अत्याचार कर रहे हैं राजद प्रत्याशी दीपक यादव

279
संजय झा ने कहा- गन्ना किसानों के साथ अत्याचार कर रहे हैं राजद प्रत्याशी दीपक यादव
Advertisment

बगहा : वाल्मीकि नगर लोसकभा चुनाव के बीच एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच चुनावी जंग छिड़ती हुई नजर आ रही है। वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी व चीनी मील के मालिक दीपक यादव तो एनडीए से सुनील कुमार चुनावी मैदान में जोरदार टक्कर दे रहे हैं। वहीं आज जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने एनडीए कार्यालय बगहा-2 में प्रेस कांन्फ्रेंस को संबोधित किया।

Advertisment

GOAL Logo page 0001 16 22Scope News

प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान संजय कुमार झा ने बताया कि बिहार सरकार ने रिजर्व एरिया को फ्री रखा हुआ है। ऐसे में कोई भी किसान कहीं भी गन्ना जाकर अपना गन्ना गिरा सकता है। उसको जहां सुविधा है वहां जागर गन्ना गिरा सकता है। उसमें कोई जोर जबरदस्ती नहीं करेगा। अगर कोई मील मालिक जबरदस्ती करता है तो सरकार पूरी तरह सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि कानून का राज है, पुराना टाइम नहीं है। जो भी मील मालिक गड़बड़ करेगा और रोकेगा तो पुलिस प्रशासन उस पर कार्रवाई करेगी। इसके अलावा मील मालिक द्वारा यहां के किसानों को अनदेखी करके बगल के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से अगर गन्ना लाने की कार्य किया गया तो उस पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संजय झा ने कहा कि आज वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के दियारा पार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बगहा पुलिस जिला को राजस्व जिला का दर्जा मिले, उस श्रेणी में बगहा पहले स्थान पर है। बिहार में कोई जिला अगर बनता है वैसे में बगहा पहले स्थान में है। संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री जो आश्वासन देते हैं उसे पूरा करते हैं। एक दौर था जब बगहा मिनी चंबल हुआ करता था और आज बगहा की स्थिति देखिए। मुख्यमंत्री ने बिजली देने की बाते कही उसे पूरा किया, सड़क देने की बाते कही उसे पूरा किया। अगर जिला देने की बाते कही है तो निश्चित तौर पर उसे भी पूरा करेंगे। बिहार में 20 वर्षों में कोई जिला नहीं बना है। अगर जिला बनने कि बातें आएंगी ऐसे में बगहा पहले जिला बनेगा।

वहीं आज के प्रे वार्ता में राज्यसभा सांसद सतीश चंद दुबे ने भी बगहा चीनी मील मालिक व वाल्मिकि नगर लोकसभा के राजद प्रत्याशी दीपक यादव पर गन्ना में घपला का आरोप लगाते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि इनका तो इतना अत्याचार है कि उत्तर प्रदेश से गन्ना लेकर आते हैं और यहां के किसानों को चालान पर्ची नहीं देते हैं। ऐसे में किसान अगर गलती से अपना गन्ना रामनगर और नरकटियागंज गिरा भी लिया तो उसका पेमेंट रोक देते हैं। उस किसान को बुलाकर कहते हैं कि पहले स्टांप बनाओ तब तुमको अगले बार से गन्ना गिराने का परमिशन देंगे और तुम्हारा पेमेंट देंगे। वहीं यहां के किसानों का जमीन अधिग्रहण करके पहले कब्जा करके चारदीवारी खीच लेते हैं उसके बाद लोगों के जमीन का औने-पौने दाम देकर रजिस्ट्री कराते हैं। राज्यसभा सांसद दुबे ने कहा कि इतना अत्याचार तो 2005 के पहले भी नहीं था। जितना की आज है।

यह भी पढ़े : संजय झा का मोदी को समर्थन, कहा- शहजादे के बारे में ठीक ही कह रहे हैं प्रधानमंत्री

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Advertisement