
Advertisment
पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के आज आरक्षण और जातिय जनगणना को लेकर धरना पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर करारा हमला किया है। संजय झा ने कहा कि तेजस्वी आरक्षण ने नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। जाति जनगणना और आरक्षण के मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने आज धरना-प्रदर्शन कर रहा है। जिसको लेकर संजय झा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के साथ हमलोग थे तो सीएम नीतीश कुमार ने प्रस्ताव रखा था लेकिन राष्ट्रीय जनता दल और कई पार्टियों ने विरोध किया और आज जनता को मूर्ख बना रहे हैं।
Advertisment
यह भी पढ़े : संजय झा पर तेजस्वी का तंज, कहा- आरक्षण पर वे लोग कर रहे हैं नौटंकी
यह भी देखें :
विवेक रंजन की रिपोर्ट
Advertisement




