संजय झा पर तेजस्वी का तंज, कहा- आरक्षण पर वे लोग कर रहे हैं नौटंकी

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा के बयान पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि हम जब 17 महीनें सत्ता में रहे तभी तो आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई। उनके (NDA) कार्यकाल में ऐसा क्यों नहीं हुआ? नौटंकी तो वे लोग कर रहे हैं। इसे (आरक्षण को) नवीं अनुसूचि में क्यों नहीं डाला जा रहा है। जो आज बयान दे रहे हैं वहीं तो मेरे साथ बैठकर आरक्षण की घोषणा कर रहे थे। पांच लाख नौकरी उसी दौरान (राजद-जदयू के कार्यकाल के दौरान) मिला। खेल नीति और शिक्षा नीति उसी दौरान बनी। यह लोग (NDA) नाकारात्मक लोग हैं। अगर आप कुछ सकारात्मक बात कहेंगे तो उन्हें तकलीफ होनी ही है।

हालांकि अगर वे सत्ता में बैठे है तो उनकी जिम्मेदारी बनती है। बिहार का विशेष राज्य का दर्जा तो छोड़ ही दीजिए। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया तो जदयू के लोग ताली बजा रहे थे। क्यों नहीं मिलना चाहिए। हम चुनौती देते हैं जदयू के नेताओं को कि वो बताएं क्या वे इसे (आरक्षण को) नवीं अनुसूचि में डालने के पक्ष में हैं या नहीं। बता दें कि आज राजद पार्टी की तरफ से आरक्षण और जाति जनगणना के विरोध में प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पटना प्रदेश कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जितना भी हमें गाली मिलेगा उतना ही हम मजबूत होंगे। बेरोजगारी की लड़ाई हम लड़ते रहेंगे। भाजपा का दो-दो डिप्टी सीएम कोई काम नहीं किया, ये सिर्फ गाली राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और हमको देने का काम करते हैं। तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमलोग काम कर रहे थे लेकिन चाचा नीतीश पलट गए तो रहने दीजिए।

यह भी पढ़े : RJD का हल्लाबोल, आरक्षण और जाति जनगणना के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...