संजय मांजरेकर का मोबाइल हुआ गायब

रांची: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का मोबाइल गायब हो गया। इसकी जानकारी सोमवार को चुटिया थाना की पुलिस को दी गई।

इसके बाद चुटिया थाना की पुलिस  दिन भर उनके मोबाइल को खोजने में लगी रही। हालांकि उनको मोबाइल नहीं मिला।

संजय मांजरेकर चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रुके हुए थे।

सोमवार की सुबह चुटिया थाना की पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से उसे ढूंढने की काफी कोशिश की।

मोबाइल का अंतिम लोकेशन आसपास ही मिलता रहा, जहां वे ठहरे हुए थे। सभी जगहों में ढूंढा गया, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। हालांकि इस संबंध में चुटिया थाना में कोई मोबाइल गुमशुदगी का मामला दर्ज नहीं हुआ है।

 

MGNREGA Wage Payment: बिहार में भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ा निर्देश,...

MGNREGA Wage Payment: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बक्सर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar Flood Relief: बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कृषि इनपुट अनुदान की राशि...

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...