कैमूर पहुंचे संतोष सिंह, केंद्रीय बजट को लेकर कहा- यह बजट किसानों, युवाओं व आम जनता के हित में है

कैमूर : बिहार सरकार के पूर्व श्रम संसाधन मंत्री सह एमएलसी संतोष कुमार सिंह ने 2026 केंद्रीय बजट को लेकर भभुआ सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने न्यूज 22स्कोप से खास बातचीत की। प्रेसवार्ता के दौरान एमएलसी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट किसानों, युवाओं और आम जनता के हित में है। उन्होंने बताया कि बजट में किसानों के लिए बड़ी सुविधाएं दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का मूल मंत्र ‘सबका साथ सबका विकास, भारत का विकास’ है। यह बजट देश के 140 करोड़ लोगों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

बजट में बेरोजगारी दूर करने पर विशेष जोर दिया गया है – संतोष सिंह

एमएलसी सह संतोष सिंह ने आगे कहा कि बजट में बेरोजगारी दूर करने पर विशेष जोर दिया गया है। ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके और वे न सिर्फ अपने परिवार बल्कि देश के विकास में भी योगदान दे सकें। उन्होंने दावा किया कि यह बजट भारत को विश्व पटल पर नई उपलब्धियां दिलाएगा। कुल मिलाकर पूर्व श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने केंद्रीय बजट को देश के विकास और युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Manrti Santosh Singh 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञ व सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...