Simdega-त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई थी साकिब की हत्या

Simdega: saqib murder case- मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

यहां बतला दें कि सिमडेगा खैरनटोली निवासी युवक साकिब का शव

पालकोट से मिलने के बाद सिमडेगा में हंगामा मच गया था.

पुलिस इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी थी.

हत्या के महज दो दिन के भीतर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

एसपी सौरभ ने बताया कि 14 सितंबर को सदर थाना में साकिब के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था.

saqib murder case- 15 सितंबर को मिला था शव

मामला दर्ज होने के ठीक दूसरे दिन 15 सितंबर को पालकोट के जंगल से साकिब का शव बरामद किया गया था. एसडीपीओ डेविड ए डोडराय के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले का अनुसंधान की जा रहा था.

एसपी सौरभ ने बतलाया कि हत्या के पीछे त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है.

साकिब की हत्या ट्रैक्टर से धक्का मार मार कर की गई थी.

पुलिस इस मामले में अंकित मिंज, नोवेल टोप्पो और पवन तिग्गा को गिरफ्तार किया है.

तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल

तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त ट्रैक्टर जब्त कर लिया है.

गिरफ्तार आरोपियों में अंकित का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है.

उन्होने बताया कि पुलिस का प्रयास है कि तीनों आरोपियों को कडी से कडी सजा दिलाई जा सके.

नाबालिक की मौत मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने भेजा जेल

नाबालिक की मौत मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने भेजा जेल

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...