Saraikela : डॉ बी मण्डल के परिजनों से मिले चंपाई सोरेन, हर संभव कार्रवाई का दिया आश्वासन…

Saraikela : सरायकेला ज़िला के राजनगर सिजुलाता के चर्चित डॉक्टर बी मण्डल की हत्याकांड के बाद आज पूर्व सीएम चंपाई सोरेन मृतक के घर पहुंचे। इस दौरान चंपाई ने उनके पुत्रों और परिजनों से बातचीत की और उनका ढाढ़स बंधाया। इसके साथ ही चंपाई ने मामले में हर संभव कार्रवाई में पूर्ण रूप से साथ देने की बात कही।

Saraikela : डॉ बी मण्डल का अपहरण कर हत्या कर दिया गया था

जानकारी हो कि बी मंडल को महेशकुदर से दिनदहाड़े अपराधियों ने अपहरण करके गोली मारकर हत्या कर दी था। हत्या करने के पश्चात अपराधियों ने शव को पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र के शुकल भालकी गांव में जंगल झाड़ियों में फेंक दिया था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि डॉ बी मंडल प्रत्येक दिन की तरह सुबह राजनगर प्रखंड के पियालगोड़ा क्लीनिक में बैठे थे।

ये भी पढ़ें- Saraikela Breaking : चांडिल में डबल मर्डर से दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस… 

करीब 10 बजे अपने क्लीनिक बंद करके लौटने के समय कुछ अपराधियों ने बगैर नंबर प्लेट के एक बोलेनो गाड़ी से डॉक्टर बी मंडल को पीछा करते हुए महेश कुदर सुनसान जगह पर रोका था। जिसके बाद अपराधियों ने अपने बगैर नंबर प्लेट वाली बलेनो गाड़ी में डॉ बी मंडल को जबरदस्ती बैठाया। उसके बाद उसे पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र के शुक्ला भालकी की तरफ लेकर जाकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...